google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दर्जनों मिठाइयों की दुकानों चिकित्सा विभाग ने किया निरीक्षण...

Nov 8, 2023
1 min read







































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जयपुर- त्योहारी सीजन में मिलावट खोरों पर सख्ती के लिए चिकित्सा विभाग की खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमें शहर में एक्टिव हो गई हैं। इसी कड़ी में आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक और जिला कलक्टर जयपुर के निर्देशन में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयपुर प्रथम की अलग-अलग टीमों ने शहर में दर्जनों मिठाइयों की दुकानों का निरीक्षण किया और सैंपल उठाए। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 1798 किलो सोनपापड़ी और 520 किलो रसगुल्ला सीज किया है। कार्रवाई में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम के खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेश कुमार, रतन सिंह गोदारा, नरेंद्र शर्मा, पवन कुमार गुप्ता, पुखराज शामिल रहे।


टीमों ने कार्रवाई करते हुए पटवारी नमकीन भंडार बनीपार्क में रसगुल्ला, सोनपापड़ी का नमूना लिया। रसगुल्ला एवं सोनपापड़ी के डिब्बों पर निर्माण तिथि एवं यूज्ड बाय तिथि आदि अंकित नहीं होने से मौके पर उपलब्ध 520 किलो रसगुल्ला एवं 1400 किलो सोनपापड़ी को जब्त कर सीज किया।


पटवारी नमकीन भंडार के मालिक संजय ने माल का कोई भी इनवॉयस पेश नहीं किया था, लेकिन उसने सोनपापड़ी भगवती गृह उद्योग दादी का फाटक स्थित कारखानें से खरीदना बताया। इस पर टीम ने भगवती गृह उद्योग दादी का फाटक पर दबिश देते हुए यहां रखी 400 किलो सोनपापड़ी का भी नमूना लेकर 398 किलो सोनपापड़ी सीज की। इन डिब्बों पर भी निर्माण तिथि लाइसेंस नंबर आदि सूचनाएं अंकित नहीं थी। इस पर भगवती गृह उद्योग के कारोबार कर्ता को निर्माण तिथि एवं लेवल संबंधित पूर्ण सूचना अंकित करने के लिए पाबंद कर नोटिस दिया गया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html