(MBBS)एमबीबीएस, (BDS)बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण शुरू...

चिकित्सा शिक्षा निदेशालय, छत्तीसगढ़ NEET UG काउंसलिंग 2023 चिकित्सा शिक्षा निदेशालय, आज, 25 जुलाई को राज्य कोटा के तहत नीट यूजी काउंसलिंग 2023 के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। इस शेड्यूल के मुताबिक छत्तीसगढ़ नीट यूजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज, 25 जुलाई से शुरू की है विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया एमबीबीएस काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन, पेमेंट, चॉइस फाइलिंग और लॉक करने की प्रक्रिया 25 जुलाई को दोपहर 1 बजे से 1 अगस्त तक जारी रहेगी सीट विभाजन प्रक्रिया 4 अगस्त से 5 अगस्त तक होंगे वहीं छत्तीसगढ़ नीट यूजी राउंड 1 सीट आवंटन के नतीजे 6 अगस्त तक जारी किए जाएंगे. स्क्रूटनी प्रोसेस 7 अगस्त से 16 अगस्त तक जबकि एडमिशन की प्रक्रिया 7 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगी. छत्तीसगढ़ नीट यूजी राउंड 2 के लिए चॉइस फाइलिंग 26 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगी. वहीं सीट आवंटन प्रोसेस 1 सितंबर से 2 सितंबर तक जबकि नतीजे 3 सितंबर तक जारी किए जाएंगे. स्क्रूटनी प्रोसेस 4 सितंबर से 9 सितंबर तक एडमिशन की प्रक्रिया 4 सितंबर से 10 सितंबर तक चलेगी.
मॉप अप राउंड का शेड्यूल-
मॉप राउंड राउंड में चॉइस फाइलिंग की प्रक्रिया 17 सिंतबर से 21 सितंबर तक चलेगी. वहीं सीट आवंटन प्रोसेस 22 सितंबर से 23 सितंबर और रिजल्ट 24 सितंबर तक जारी होंगे. स्क्रूटनी प्रोसेस 24 सितंबर से 27 सिंतबर तक और छात्रों को 24 सितंबर से 28 सितंबर के बीच एडमिशन ले लेना होगा.
स्ट्रे वैकेंसी राउंड-
छत्तीसगढ़ नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड की बात करें तो सीट आवंटन प्रोसेस 29 सिंतबर को होगा. स्क्रूटनी प्रोसेस 29 सितंबर से 30 सितंबर तक और एडमिशन की प्रक्रिया 29 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगी. उम्मीदवारों को बता दें कि छत्तीसगढ़ नीट यूजी राउंड 2, मॉप-अप राउंड या स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए कोई नया रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।
अभ्यर्थी cgdme.admissions.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments