दशहरा पर महापौर मीनल चौबे ने हनुमान मंदिर में की पूजा, रायपुर की उन्नति की कामना...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर। विजयादशमी के पावन अवसर पर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने रावणभाठा फिल्टर प्लांट के पास स्थित प्रसिद्ध दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने अमर रामभक्त हनुमान से नगरवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और शांति के लिए प्रार्थना की, साथ ही रायपुर के विकास हेतु सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति प्रदान करने की कामना की।
इस धार्मिक अनुष्ठान में जल कार्य विभाग के अध्यक्ष संतोष साहू, अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, जल विभाग के कार्यपालन अभियंता नरसिंग फरेन्द्र समेत रावणभाठा फिल्टर प्लांट के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments