google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

महापौर मीनल चौबे द्वारा लास्टिक कचरे के पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने ‘बॉटल्स फॉर चेंज’ पहल का किया गया शुभारंभ.....


पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड की कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत यंग इंडियंस, सीआईआई रायपुर चैप्टर के सहयोग से प्लास्टिक कचरे के स्रोत स्तर पर पृथक्करण एवं वैज्ञानिक पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने वाली ‘बॉटल्स फॉर चेंज’ पहल का शुभारंभ आज महापौर मीनल चौबे द्वारा किया गया।


इस पहल के तहत शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर छह प्लास्टिक बैंक स्थापित किए जाएंगे। ये प्लास्टिक बैंक निम्न स्थानों पर स्थापित किए जाएंगे: नगर निगम मुख्यालय, आजाद चौक, बूढ़ा तालाब शीतला मंदिर के पास, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के बाहर (यूनिवर्सिटी गेट के आगे), अनुपम गार्डन और महादेव घाट।


इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को प्लास्टिक कचरे को स्रोत पर ही अलग करने के लिए जागरूक करना तथा एकत्रित प्लास्टिक को उचित चैनल के माध्यम से पुनर्चक्रण के लिए भेजना है। इस पहल के अंतर्गत बिसलेरी द्वारा एकत्रित प्लास्टिक की लगभग 46 हजार बोतलों के पुनर्चक्रण से एक बेंच तैयार की जाएगी, जिसे नगर निगम को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। यह गतिविधि प्लास्टिक कचरे के पुनर्चक्रण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति नागरिकों को प्रेरित करेगी।


इस पहल के अगले चरण में आवासीय कॉलोनियों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, होटल, रेस्टोरेंट तथा अन्य थोक कचरा उत्पादकों से प्लास्टिक कचरे का संग्रहण कर उसे उचित चैनल के माध्यम से पुनर्चक्रण के लिए भेजा जाएगा। साथ ही, विभिन्न हितधारकों के समन्वय से नियमित प्लास्टिक कचरा संग्रहण अभियान भी आयोजित किए जाएंगे।

को स्रोत पर कचरा पृथक्करण के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ प्लास्टिक के पुनर्चक्रण को भी बढ़ावा देगी।


महापौर मीनल चौबे ने इस अवसर पर कहा कि प्लास्टिक कचरे का सही प्रबंधन केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही संभव है। ‘बॉटल्स फॉर चेंज’ जैसी पहल नागरिकों से प्लास्टिक कचरे को सामान्य कचरे से अलग कर पुनर्चक्रण के लिए भेजा जाएगा, जिससे लैंडफिल पर जाने वाले कचरे की मात्रा कम होगी। साथ ही, यह पहल माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा प्लास्टिक एवं ठोस कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन, स्रोत पर पृथक्करण तथा नियमों के प्रभावी अनुपालन के संबंध में दिए गए निर्देशों के पालन की दिशा में भी सहायक होगी।


महापौर मीनल चौबे ने नागरिकों से अपील की कि वे प्लास्टिक कचरे को अन्य कचरे से अलग रखें और उसे निर्धारित प्लास्टिक बैंक अथवा संग्रहण व्यवस्था के माध्यम से पुनर्चक्रण के लिए उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि इस सीएसआर पहल के माध्यम से रायपुर को स्वच्छ, जागरूक और पर्यावरण-अनुकूल शहर बनाने की दिशा में जनभागीदारी को और मजबूत किया जाएगा।


इस अवसर पर नगर निगम के अपर आयुक्त विनोद पाण्डे, स्वच्छ भारत मिशन के कार्यपालन अभियंता योगेश कडु, उप अभियंता कृष्णा राठी एवं संस्कार शर्मा, एसडब्ल्यूएम विशेषज्ञ प्रमीत चोपड़ा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड की सीएसआर टीम से बाला साईदाबाबू एवं संतोष कुमार साहू तथा यंग इंडियंस, सीआईआई रायपुर चैप्टर की ओर से अदिति, शाहिद एवं दीपेन उपस्थित रहे।

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html