google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 1, 3, 4 में पार्षदों के साथ कार्यों की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश....

Jul 28
3 min read
  • महापौर ने वार्डो में सफाई की लचर व्यवस्था को लेकर गहन नाराजगी व्यक्त की एवं सफाई में बाधक अवैध पाटो को तोड़कर नाले, नालियों की व्यवस्थित सफाई करवाने दिये सख्त निर्देश

  • अवैध निर्माणों पर नियमानुसार कार्यवाही करने सहित दिये अनेक निर्देश

  • जोन 3 में पेयजल संकट को लेकर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कर समाधान करने, जोनो में पार्षदो से समन्वय बनाकर कार्य करने दिये निर्देश

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 1, 3, 4 में पार्षदों की बैठक अधिकारियों की उपस्थिति में लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश जोन अधिकारियों को दिये। महापौर ने जोन 1, 3, 4 में वार्डो में सफाई की लचर व्यवस्था एवं विभिन्न स्थानो पर जल भराव की समस्या को लेकर गहन नाराजगी व्यक्त की एवं नाले, नालियों की सफाई अवैध पाटो को तोडकर तले तक व्यवस्थित रूप से करवाकर गंदे पानी का निकास सुगम बनाने का कार्य पार्षदों से समन्वय बनाकर प्राथमिकता से करवाने जोन कमिश्नरों एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया। महापौर ने जल भराव की समस्या का निदान करने वार्डो में व्यवहारिक आवश्यकता के अनुसार नाला निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये है।

महापौर मीनल चौबे द्वारा जोन 1, 3, 4 में जाकर ली गई समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए अनेक आवश्यक निर्देश दिये गये ।


पेंशन प्रकरणों के संबंध में-

महापौर ने निर्देशित किया है कि समस्त लंबित पेंशन प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे हितग्राहियों को बार-बार नगर निगम के चक्कर न लगाने पड़े। पेंशन वितरण में आ रही समस्याओं के संबंध में आईडीबीआई बैंक को आवश्यकतानुसार नोटिस जारी करने एवं समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्यवाही-

महापौर ने निर्देशित किया है जिन अवैध निर्माणों को नियमानुसार तीन नोटिस जारी किए जा चुके हैं, उन पर बिना विलंब कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। प्राथमिकता के आधार पर मुख्य मार्गों, पार्किंग स्थलों एवं यातायात बाधित करने वाले अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की जाए, तत्पश्चात अन्य क्षेत्रों में भी नियमानुसार कार्रवाई की जाए।


5000 वर्गफुट से अधिक क्षेत्रफल वाले प्लॉट -

महापौर ने निर्देशित किया कि 5000 वर्गफुट से अधिक क्षेत्रफल वाले प्लॉट पर व्यावसायिक उपयोग की अनुमति हेतु पूर्णता प्रमाण पत्र की प्रति नगर निगम में जमा कराना अनिवार्य किया जाए। बिना आवश्यक दस्तावेजों के किसी भी प्रकरण का निराकरण न किया जाए।


अवैध निर्माण की रोकथाम -

महापौर ने निर्देश दिये है कि अवैध निर्माण की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की जाए। निर्माण पूर्ण होने की प्रतीक्षा करने के बजाय प्रारंभिक स्तर पर ही प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित की जाए।


जलभराव एवं पेयजल समस्या -

महापौर ने निर्देशित किया है कि जलभराव एवं पेयजल संबंधी समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु नियमित कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जाए। जिन बड़े नालों में जलभराव की स्थिति बनती है, वहां आवश्यकतानुसार अवरोधक दीवार हटाने एवं जल निकासी सुचारु करने की कार्रवाई की जाए। नालियों की नियमित सफाई, सड़कों का समुचित रखरखाव एवं जल निकासी व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए है।


मूलभूत नागरिक सुविधाएं - महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नगर निगम की प्रथमिक जिम्मेदारियों जैसे पेयजल, विद्युत एवं स्ट्रीट लाइट संबंधी समस्याओं पर विशेष प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाए। आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने हेतु सभी संबंधित अधिकारी नियमित मॉनिटरिंग करें।


समग्र निर्देश - महापौर ने बैठक में समीक्षा किए गए सभी बिंदुओं पर समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए प्रगति प्रतिवेदन नियमित रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है।

महापौर मीनल चौबे द्वारा जोन 1 में ली गई समीक्षा बैठक में जोन अध्यक्ष गज्जू साहू, पार्षद अंबिका साहू, परमिला बल्ला राम साहू, डॉ. मनमोहन मनहरे, राजेश कुमार देवांगन, सोहन लाल साहू, एल्डरमेन बी श्रीनिवास राव, विक्रम सिंह ठाकुर, जोन 1 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर सहित अन्य जोन अधिकारियों, जोन 3 में ली गई बैठक में जोन अध्यक्ष साधना प्रमोद साहू, एमआईसी सदस्य संतोष सीमा साहू, प्रदीप कुमार वर्मा, कैलाश बेहरा, महेश कुमार ध्रुव, जोन 3 जोन कमिश्नर प्रीति सिंह सहित अन्य संबंधित जोन अधिकारियों, जोन 4 की बैठक में जोन 4 अध्यक्ष मुरली शर्मा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, एमआईसी सदस्य संजना संतोष हियाल, पार्षद अर्जुमन एजाज ढेबर, अजय साहू, जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी सहित संबंधित अन्य जोन अधिकारियों की उपस्थिति रही।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html