google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महापौर मीनल चौबे ने भाठागांव बाजार में दुकानों का पूर्ण पारदर्शिता के साथ व्यवस्थित नियमानुसार आबंटन शीघ्र करने के दिए निर्देश...

Jul 28
1 min read
  • क्रिस्टल आर्केड के सामने वर्षों पूर्व ऑक्सीजोन विकास के कारण खालसा स्कूल के सामने से हटाए गए 69 दुकानदारो का सहमति अनुसार व्यवस्थापन शीघ्र करवाने की तैयारी के दिये निर्देश |

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर :- आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 6 क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव में निर्मित बाजार परिसर का प्रत्यक्ष निरीक्षण नगर निगम जोन 6 जोन अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड पार्षद रवि सोनकर, नगर निगम उपायुक्त बाजार डॉ. अजलि शर्मा एवं अन्य सबंधित नगर निगम बाजार विभाग कर्मचारियों की उपस्थिति में किया एवं भाठागांव बाजार में दुकानों का आबंटन पूर्ण पारदर्शिता के साथ व्यवस्थित रूप से नियमानुसार शीघ्र करवाना प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने निर्देशित किया है ।

महापौर मीनल चौबे ने भाठागांव बाजार में दुकानों के आबंटन के पूर्व बाजार परिसर में स्वच्छता कायम कर चबूतरो की नियमानुसार नंबरिंग बाजार में आवश्यकता अनुसार बेरिकेटिंग किया जाना, समुचित प्रकाश, पेयजल, सफाई की व्यवस्था करवाकर नागरिकों एवं व्यवसायियो के लिए शीघ्र अच्छी व्यवस्था कायम करने भाठागांव बाजार को पूरी तरह तैयार करने के निर्देश दिये है।

महापौर मीनल चौबे ने किस्टल आर्केड के सामने वर्षों पूर्व खालसा स्कूल के सामने से हटाए गए 69 दुकानदारो का मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत कायम सहमति के अनुसार शीघ्र व्यवस्थापन करने की तैयारी करने के निर्देश नगर निगम बाजार विभाग के अधिकारियों को दिये है। महापौर ने सहमति के अनुसार उक्त कार्यवाही व्यवस्थित रूप से प्रक्रिया के तहत करवाने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया ।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html