google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नागपंचमी पर महापौर मीनल चौबे ने पूरा किया वादा, मां दंतेश्वरी अखाड़ा के उन्नयन के लिए 9 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन.....

Aug 19
2 min read
  • महापौर मीनल चौबे ने नागपंचमी पर मां दंतेश्वरी मंदिर अखाड़ा के पहलवानों को किया वादा नागपंचमी पर पूरा किया, प्रसन्न होकर पहलवानों ने विधायक सुनील सोनी औरमहापौर मीनल को दिया हार्दिक धन्यवाद...

  • दक्षिण विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे.,सभापति सूर्यकांत राठौड़, ज़िलाध्यक्ष रमेश ठाकुर पार्षद कृष्णा सोनकर, जोन 5 अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल सहित पहुंचकर अखाड़ा कुशालपुर के सुधार एवं उन्नयन हेतु नगर निगम की ओर से 9 लाख के नये विकास कार्य हेतु भूमिपूजन कर दी शानदार सौगात...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

रायपुर - आज विधायक सुनील सोनी नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र राजधानी शहर में कुशालपुर में मां दंतेश्वरी मंदिर स्थित मां दंतेश्वरी अखाड़ा पहुंचकर श्रावण शुक्ल पंचमी नागपंचमी के पावन पर्व पर नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी । महापौर मीनल चौबे ने अखाड़ा के पहलवानो से नागपंचमी के दिन किया गया वादा नागपंचमी को आज पूरा कर दिया। जिससे नागपंचमी के दिन अखाड़ा समिति के पदाधिकारियों एवं पहलवानो में प्रसन्नता व्याप्त हो गई एवंउन्होंने विधायक सुनील सोनी,महापौर मीनल चौबे को अखाडे के उन्नयन एवं आवश्यक सुधार कार्य हेतु नगर निगम सामान्य निधि से वार्ड 66 पंडित वामनराव लाखे वार्ड में स्वीकृत करवाकर कार्यारंभ भूमिपूजन कर करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हार्दिक धन्यवाद दिया।


नगर निगम रायपुर की ओर से 9 लाख रू. की स्वीकृत लागत से मां दंतेश्वरी अखाड़ा कुशालपुर में अखाड़ा उन्नयन हेतु नागपंचमी के पावन अवसर पर श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़ जोन 5 जोन अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल एवं पंडित वामनराव लाखे वार्ड पार्षद कृष्णा सोनकर ,ज़िलाध्यक्ष रमेश ठाकुर एवं गणमान्यजनों सामाजिक कार्यकर्ताओं कुश्ती प्रेमी नागरिको की उपस्थिति में मां दंतेश्वरी अखाडा समिति पदाधिकारियों के साथ भूमिपूजन करते हुए नगरवासियों को शानदार सौगात दी।


नगर निगम जोन 5 जोन अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल ने नगर निगम जोन 5 की ओर से रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे एवं सभापति सूर्यकांत राठौड एवं पंडित वामनराव लाखे वार्ड पार्षद कृष्णा सोनकर को नागपंचमी पर्व पर मां दंतेश्वरी अखाडा पुरानी बस्ती में मरम्मत एवं उन्नयन का नवीन विकास कार्य भूमिपूजन कर प्रारंभ किये जाने पर हार्दिक धन्यवाद दिया।


महापौर मीनल चौबे ने जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक को नवस्वीकृति अनुसार नगर निगम सामान्य मद अंतर्गत तत्काल मां दंतेश्वरी अखाडा पुरानी बस्ती में मरम्मत एवं उन्नयन का आवश्यक नवीन विकास कार्य प्रारंभ करवाकर सतत मॉनिटरिंग करते हुए तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता युक्त तरीके से पूर्ण करवाना प्राथमिकता देकर सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।


आज श्रवण पंचमी नागपंचमी पर्व पर मां दंतेश्वरी अखाड़ा कुशालपुर में पहुंचकर रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड, भाजपा ज़िलाध्यक्ष रमेश ठाकुर जोन 5 जोन अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल एवं पंडित वामनराव लाखे वार्ड पार्षद कृष्णा सोनकर ने सभी नगरवासियों को श्रावण पंचमी नागपंचमी पर्व के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html