google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

महापौर मीनल चौबे ने प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासो की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की....

  • अधिकारी योजना के तहत बने हुए और प्रगतिरत आवास की मूलभूत अधोसंरचना की जाँच किए बिना पूर्णता पत्र जारी ना करें....

  • महापौर ने आवासो की गुणवत्ता का भौतिक परीक्षण करके एवं संतुष्ट होने पर ही संबंधित ठेकेदारो का शेष भुगतान करने फाईल पुटअप करने के निर्देश दिये, बिना श्रेष्ठ गुणवत्ता के भुगतान की शेष राशि ठेकेदारो को जारी करने पर प्रतिबंध लगाने के दिए सख्त निर्देश....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम रायपुर क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासो की विभिन्न स्थानो पर प्रगति एवं कार्य की गुणवत्ता की जानकारी मुख्यालय प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा के अभियंताओं से लेकर उसकी बिंदुवार विस्तृत समीक्षा कर योजना के तहत बने हुए एवं प्रगतिरत आवासों की मूल अधोसंरचना की जाँच किये बगैर पूर्णता प्रमाणपत्र जारी ना करने के सख्त निर्देश सम्बंधित निगम अभियंताओं को दिये हैँ ।


महापौर मीनल चौबे ने कहा कि भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकता वाली लोकप्रिय योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासो में राजधानी शहर रायपुर में गुणवत्ता में कमी कदापि सहन नहीं की जायेगी। संबंधित अधिकारी सतत कार्य की मॉनिटरिंग कर श्रेष्ठ गुणवत्ता से आवासो का निर्माण संबंधित ठेकेदारो के माध्यम से करवाना प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करे।


महापौर मीनल चौबे ने अधिकारियों से विभिन्न स्थानो पर प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानो की प्रगति एवं गुणवत्ता की जानकारी मांगी। जानकारी दी गई कि कचना में ईडब्ल्यूएस भूमि में फार्चुन रिसोर्स फेस 1 में डीके कंस्ट्रक्शन द्वारा कार्य करवाया गया है। जिसमें वहां नाली निकासी की समस्या, चेम्बर मरम्मत, पुट्टी प्लास्टिक के उखडने की समस्या कार्यपूर्णता के बाद आ रही है। महापौर ने संबंधित ठेकेदार से तत्काल नोटिस देकर गुणवत्ता सुधार करवाने एवं भौतिक परीक्षण कर संतुष्ट होकर ही शेष भुगतान राशि जारी करने फाईल पुटअप करने के निर्देश दिये, अन्यथा की स्थिति में भुगतान किसी भी हालत में शेष राशि जारी करने नहीं किया जाना सुनिश्चित करवाने के निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा के अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा जूनियर, सहायक अभियंता अमित बोस को सख्ती के साथ महापौर द्वारा दिये गये। इसी प्रकार बीएसयूपी एचपीएल साईट दलदल सिवनी में बीएसयूपी एचपीएल साईट समेरा में, बीएसयूपी फेस 3 इंद्रप्रस्थ रायपुरा के पास फेस 1 में विनायक होम्स के पास दलदल सिवनी, लाभांडी के पास एएचपी 1015 डीयूज में ठेकेदार राजेन्द्र पोद्दार द्वारा कराये गये पूर्ण कार्य के बाद भी सफाई निकासी पानी ड्रेनेज पाईप लाईन की समस्या, प्लास्टर उखडना, बाउंड्रीवाल निर्माण का अभाव, सीपेज की समस्या, सीवर लाईन ड्रेनेज चेम्बर की समस्या आ रही है। इस पर महापौर ने गुणवत्ता सुधार एवं कार्य की गुणवत्ता का भौतिक परीक्षण किये एवं उसमें संतुष्ट होने के पहले शेष भुगतान पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश अधीक्षण अभियंता को दिये। शहीद भगत सिंह गृह निर्माण समिति कोटा में मधुसूदन अग्रवाल द्वारा कराये गये कार्य में पूर्णता के बाद भी सीपेज, सेप्टिक टैंक की समस्या आने ईडब्ल्यूएस भूमि अमूल्या रियलकॉन कचना ईडब्ल्यूएस भूमि सुमित इंफाकॉन कचना ईडब्ल्यूएस भूमि सांईनाथ डेव्हल्पर्स आमासिवनी में गोयल ट्रेडर्स द्वारा कराये गये पूर्ण कार्य के बाद निकासी पानी की समस्या चेम्बर, पुट्टी प्लास्टर उखडने, सीपेज संबंधी समस्या आने पर गहन नाराजगी व्यक्त करते हुए गुणवत्ता सुधार सुनिश्चित करवाकर गुणवत्ता का भौतिक परीक्षण करके संतुष्ट होने के बाद ही भुगतान की शेष राशि ठेकेदार को भुगतान करने के निर्देश दिये अन्यथा भुगतान पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिये।


अधिकारियों ने जानकारी दी कि मठपुरैना बीएसयूपी एचपीएल साईट ईडब्ल्यूएस भूमि ढेबर बिल्डकॉन पार्ट 1 बीएसयूपी एचपीएल साईट मठपुरैना ईडब्ल्यूएस भूमि बीआरएन बिल्डर्स मठपुरैना में गोयर टेडर्स का कार्य पूर्ण होने के बाद वहां सीवरेज लाईन सीपेज गर्मियों में पानी की समस्या सफाई निकास की समस्या आने पर महापौर ने गहन नाराजगी व्यक्त करते हुए गुणवत्ता सुधार करवाकर भौतिक परीक्षण करके संतुष्ट होने पर ही ठेकेदार को शेष राशि भुगतान करने फाईल पुटअप करने के निर्देश दिये। ईडब्ल्यूएस भूमि फार्चुन रिसोर्स फेस 2 कचना के 2 साईट में राजीव गुप्ता ठेकेदार द्वारा कार्य पूर्ण होने के बाद भी नाली निकासी की समस्या चेम्बर मरम्मत का अभाव, पुट्टी प्लास्टिक के उखडने की समस्या आने पर महापौर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए शेष भुगतान पर तत्काल प्रतिबंध लगाने एवं गुणवत्ता का भौतिक परीक्षण करवाकर और उससे तकनीकि रूप से संतुष्ट होने के बाद ही शेष भुगतान की फाईल पुटअप करना सुनिश्चित करने के निर्देश अधीक्षण अभियंता को दिये।


महापौर मीनल चौबे ने प्रधानमंत्री आवास योजना निगम मुख्यालय शाखा के अभियंताओं को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में गुणवत्ता विहीनता आने पर गुणवत्ता सुधार तत्काल करवाये एवं गुणवत्ता का भौतिक परीक्षण किये और संतुष्ट हुए बगैर संबंधित ठेकेदारो को शेष देयको के भुगतान हेतु फाईल कदापि पुटअप ना करे एवं शेष भुगतान करने पर गुणवत्ता सुधार श्रेष्ठ तरीके से हुए बिना प्रशासनिक तौर पर कडाई से प्रतिबंध प्रधानमंत्री आवास योजना के घटको के अंतर्गत लगाना सुनिश्चित हो।

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html