मायावती - गाजा जंग को लेकर पुराने स्टैण्ड पर कायम रहे भारत.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम मायावती ने कहा कि गाजा युद्ध में भी भारत को अपने पुराने स्टैंड पर कायम रहना चाहिए। भारत अपनी आजादी के बाद से ही विश्व में शांति, सौहार्द, स्वतंत्रता के लिए और नस्लभेद आदि के विरुद्ध अति गंभीर व सक्रिय रहा है। नया युद्ध मानवता के लिए विनाशकारी साबित होगा।
मायावती ने एक्स पर लिखा कि यूक्रेन युद्ध को लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दिस इज नॉट एन इरा ऑफ वार अर्थात आज का युग युद्ध का नहीं है, तब इसकी प्रशंसा पश्चिमी नेताओं ने खूब की। अब गाजा युद्ध को लेकर भी भारत को अपने इस स्टैंड पर ऐसी मजबूती से खड़े रहने की जरूरत है, जो सबका अनुभव हो। उन्होंने कहा कि युद्ध दुनिया में कहीं भी हो आज के ग्लोबल वर्ल्ड में अधिकतर देशों की अर्थव्यवस्था एक-दूसरे पर काफी हद तक जुड़ी/निर्भर है।बसपा मुखिया ने कहा कि भारत अपनी आज़ादी के बाद से ही विश्व में शान्ति, सौहार्द, स्वतंत्रता के लिए तथा नस्लभेद आदि के विरुद्ध अति गंभीर व सक्रिय रहा है, जिसकी प्रेरणा और शक्ति उसे उसके समतामूलक एवं मानवतावादी संविधान से मिली है। दुनिया में भारत की यह पहचान बनी रहनी चाहिए।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments