जगन्नाथ रथ यात्रा के पवन दिन पर हेल्पिंग हैंड्स क्लब का वृहद वृक्षारोपण....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
रायपुर।हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन का स्लोगन साँसें हो रही कम आओ वृक्ष लगाए हम पर विश्व में प्रसिद्ध है। इसी मुहिम के अंतर्गत हेल्पिंग हैंड्स द्वारा भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा दिन पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम रखा गया।यह कार्यक्रम सुदर्शन संस्थानम, शंकराचार्य आश्रम में आयोजित किया गया। जिसकी देखभाल संस्थान द्वारा किया जाएगा। यह वृक्षारोपण छत्तीसगढ़ के द ट्री मेन सुनील रामदास अग्रवाल के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ सुनील रामदास अग्रवाल हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रमुख मार्गदर्शक है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की वूमेन विंग प्रदेश अध्यक्षा बबीता अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्षा सुनीता पाण्डेय, प्रमोद अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, पुष्पा लोहाटी, संजय अग्रवाल , डिंपल झाझरिया शामिल रह। बबीता अग्रवाल ने कहा कि हर इंसान को हर वर्ष कम से कम 10 पेड़ लगाने चाहिए एवं उनकी देखभाल भी करनी चाहिए पर्यावरण शुद्ध रहने से स्वास्थ एवं जीवन खुशहाल रहता है। वही सुनीता पाण्डेय ने कहा कि हेल्पिंग हैंड्स हर वर्ष वृहद वृक्षारोपण पूरे प्रदेश में करता है।

संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने बताया कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा आगामी दिनों में रक्तदान का महाकुंभ लगाया जा रहा है जो कि राजधानी की सरकारी हॉस्पिटल मेकाहारा में आयोजित होगा यह रक्त दूर दराज गांव से आए जरूरतमंद को निःशुल्क मिलेगा। आगे उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में रक्त की कमी बहुत रहती है जिसके कारण मरीज के परिजनों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए हमारी संस्था सिर्फ सरकारी अस्पतालों में रक्तदान शिविर ज्यादा करती है। हर वर्ष एक महाकुंभ लगाया जाता है जिसमें प्रदेश के मंत्रिमंडल विधायकगण सहित सरकारी अधिकारीगण बड़ी संख्या में शामिल होते है।
संस्था के संरक्षक रमेश अग्रवाल एवं मनोज गोयल ने बताया कि इस वर्ष हमारा लक्ष्य 501 रक्तदान का है। वही प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण अग्रवाल ने बताया कि संस्था का विस्तार हर शहर में किया जा रहा है इसी संदर्भ में महाकुंभ वाले दिन अन्य शहरों की टिम का शपथ समारोह भी आयोजित किया गया है। आगे प्रदेश उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा ने बात की इस वर्ष हमारे द्वारा समाज में कार्य कर रहे हीरो को चिन्हांकित कर उनका सम्मान भी किया जाएगा रत्न अवार्ड से, आपको बता दे कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एक ऐसी संस्था है जो प्रतिदिन 24 घंटे सक्रिय रहती है। आप संस्था से जुड़ने के लिए इनकी आधिकारिक वेबसाइट एवं इंस्टाग्राम से भी जुड़ सकते है।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments