google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के जन्मदिन पर कई राजनीतिक हस्तियों ने जताया सम्मान...

Jul 19
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर: - छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का रविवार को 53 वां जन्मदिन है। उनका जन्म 19 जुलाई 1973 को कवर्धा में हुआ था। जन्मदिन के अवसर पर कई नेताओं ने उनको बधाई दी है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विजय शर्मा को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, "छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। लोककल्याण और छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के प्रति आपका समर्पण निरंतर प्रदेश की प्रगति एवं समृद्धि को नई गति प्रदान कर रहा है। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करती हूं।"


बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पोस्ट में लिखा, "छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि प्रदान करें तथा जनसेवा के पथ पर निरंतर सफलता और यश प्राप्त हो।"


राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! माता दंतेश्वरी के आशीर्वाद से आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की प्राप्ति हो। आप जनसेवा, सुशासन एवं विकास के पथ पर निरंतर सफलता के नए आयाम स्थापित करें, यही शुभेच्छा है।"


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिखा, "छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि आपका स्वास्थ्य उत्तम हो, आप दीर्घायु हों और निरंतर जनसेवा के पथ पर अग्रसर रहें।" उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने लिखा, "छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।"

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html