नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के अधीन ऋषभदेव महाविद्यालय बना हिल की छात्रा ममता बंजारे का नागालैंड में टेबल टेनिस कंपटीशन के लिए चयनित किया गया है....
नरियारा नगर पंचायत की प्रतिभाशाली स्टूडेंट है। हमारे संवाददाता द्वारा ममता बंजारे से टेलिफोनिक साक्षात्कार लिया जिसे साझा किया जा रहा है।
टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए नागालैंड में कंपटीशन फाइट करने के लिए ममता बंजारे का चयन किया गया है शाहिद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय के तत्वाधान में संचालित महाविद्यालय ऋषभदेव से भेजा जा रहा है।

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
नाम - ममता बंजारे
पिता - यदुनाथ बंजारे
माता - सहोद्रा
मैं नगर पंचायत नरियरा से हूँ जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ मैं ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल से ही अपनी कॉलेज की पढ़ाई की और मैं PGDCA की छात्रा हूँ जो कि इस वर्ष हमारे कॉलेज ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें मैंने अपना प्रदर्शन बहुत ही शानदार किया था जिससे मेरा selection राज्य स्तरीय में हुई थी छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान मे शासकीय जेयोगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में टेबल टेनिस का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित किया गया था जिसमें मैं जांजगीर सेक्टर से प्रतिनिधित्व की और राज्य स्तरीय टेबल टेनिस महिला प्रतियोगिता में मैने फिर एक बार बहुत ही अच्छे से अपना खेल का प्रदर्शन किया जिससे मेरी अंतर्विश्वविद्यालय स्तर के लिये दोबारा फिर से सिलेक्शन हुई है जिससे मैं शाहिद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ छत्तीसगढ़ से आगामी 26-31 अक्टूबर को नागालैंड में टेबल टेनिस आयोजित क्या जा रहा है उसमें मैं शाहिद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से मै प्रतिनिधित्व करूंगी।

कहा जाता है कि मन में अगर इच्छा जागृत होती है तो एक से बढ़कर एक कार्य हो जाती है इसी तरह से ममता बंजारे कॉलेज स्टूडेंट है और खेल में अपनी अलग पहचान बनाने में लगी हुई है उन्हें नागालैंड में टेबल टेनिस खेल कंपटीशन के लिए सिलेक्शन होने पर अच्छी खुशी जाहिर कर रही है क्योंकि आज तक खेल के नाम से नरियारा नगर पंचायत के लोगों को छत्तीसगढ़ राज्य से बाहर खेलने का मौका ही नहीं मिला मगर आज ऐसी घड़ी आ गई है जो की खेल में अपनी नरियारा नगर पंचायत का नाम ऊंचा करने वाली है ऐसे प्रतिभाशाली महाविद्यालय स्टूडेंट की उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं मीडिया जगत की ओर से। #MamtaBanjare #TableTennis #Nariyara #JanjgirChampa #Chhattisgarh #ShaheedNandKumarPatelUniversity #NagalandTournament #SportsNews #CollegeSports #ProudMoment #BreakingADNNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments