google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जिला अस्पताल सूरजपुर में 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जटिल कूल्हे की सफल सर्जरी...

51 minutes ago
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

सूरजपुर के जिला अस्पताल में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता सामने आई है। यहाँ डॉक्टरों की टीम ने 73 साल की एक बुजुर्ग महिला के कूल्हे की जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक पूरा किया है। इस उपलब्धि से गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए अब स्थानीय स्तर पर ही मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है।


ओढ़गी इलाके की रहने वाली बुजुर्ग महिला राजकुमारी उम्र बढ़ने की वजह से दोनों कूल्हों की गंभीर समस्या से जूझ रही थीं। चलने-फिरने में असमर्थ होने पर वह इलाज के लिए सूरजपुर जिला अस्पताल पहुँचीं। यहाँ हड्डी रोग विभाग के डॉक्टर अजय साहू ने उनकी जांच की और एक्स-रे करवाने पर दोनों कूल्हों के खराब होने की पुष्टि हुई। जाँच के दौरान उनके शरीर में खून की कमी भी सामने आई, जिसके बाद डॉक्टरों ने पहले उनकी सेहत में सुधार लाने पर ध्यान केंद्रित किया।


तैयारी पूरी होने के बाद निश्चेतना विभाग की मदद से सर्जरी की तारीख तय की गई। डॉक्टर अजय साहू के नेतृत्व में टीम ने इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को पूरी तरह कामयाब बनाया। डॉक्टरों का कहना है कि बढ़ती उम्र और जटिलता के बावजूद यह सर्जरी बेहद सफल रही। इससे पहले 12 अक्टूबर को भी अस्पताल में एक 60 वर्षीय मरीज का सफल ऑपरेशन किया जा चुका है।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह ने बताया कि कलेक्टर रेना जमील के मार्गदर्शन में अस्पताल की व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है, ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों को बाहर भटकना न पड़े और गृह जिले में ही उच्च स्तरीय इलाज मिल सके।


सूरजपुर जिला अस्पताल में अब अत्याधुनिक सुविधाओं और कुशल डॉक्टरों की मौजूदगी के कारण जटिल ऑपरेशन आसानी से होने लगे हैं। इससे क्षेत्र के आम लोगों और खासकर ग्रामीण इलाकों के मरीजों को बड़े शहरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिल रही है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html