छत्तीसगढ़ में 'युवा रत्न सम्मान' योजना 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा कल्याण के विभिन्न क्षेत्र में किये गये अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयास के लिये सम्मानित करने और उनमें एक राष्ट्रीय कीर्तिमान विकसित करने की दृष्टि से “युवा रत्न सम्मान’ योजना वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जारी की गई है। योजनांतर्गत व्यक्तियों, संगठनों के योगदान को प्रोत्साहित करने मान्यता देने एवं प्रतिष्ठा मंडित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान हेतु आवेदन 30 अक्टूबर 2026 तक आमंत्रित किये गये हैं ।
योजना अंतर्गत विभिन्न क्षेत्र जैसे असाधारण एवं विशिष्ट सेवा कार्य के लिए युवा एवं स्वैच्छिक संगठन को क्रमशः 2.5 लाख और 5 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। सामाजिक सेवा, साहित्य, उद्योग एवं व्यापार, शिक्षा, खेल, पर्यावरण संरक्षण, महिला एवं बाल विकास (केवल महिलाओं के लिए), मीडिया, स्वास्थ्य सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, दिव्यांगजन, कला एवं संगीत एवं लोककला के क्षेत्र में 1 युवा को रुपए 1 लाख की नकद राशि एक सम्मान पत्र, पदक और शॉल दिया जाएगा।
आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी हो तथा आयु सीमा 1 अप्रैल 2026 को न्यूनतम 15 वर्ष और 31 मार्च 2027 तक अधिकतम 29 वर्ष होना चाहिए। इच्छुक व्यक्ति एवं संगठन कार्यालय जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण महासमुन्द में दिनांक 30 अक्टूबर 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया या योजना से संबंधित जानकारी के लिए कार्यालय जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण महासमुन्द से 70893-01084, 88890-33244 से संपर्क कर सकते है। या संचालनालय खेल विभाग छत्तीसगढ़ रायपुर की वेबसाईट www.sportsyw.cg.gov.in में जाकर मार्गदर्शिका एवं व्यक्तिगत व संगठन हेतु आवेदन प्राप्त कर सकते हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments