google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मालेगांव मामला: सभी आरोपी निर्दोष, डॉ. संपत अग्रवाल बोले-‘भगवा आतंकवाद’ महज एक राजनीतिक नैरेटिव था....

Aug 1, 2025
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • ‘भगवा आतंकवाद’ पर विधायक का तीखा प्रतिवाद,कांग्रेस से की सार्वजनिक माफ़ी की मांग


  • फैसले के बाद डॉ. अग्रवाल का तीखा हमला,‘भगवा आतंकवाद’ की अवधारणा कांग्रेस की राजनीतिक रचना थी


  • ‘सत्यमेव जयते’ के साथ डॉ. अग्रवाल का संदेश,राजनीतिक लाभ के लिए गढ़ा गया था भगवा आतंकवाद


  • मालेगांव विस्फोट में निर्दोषीकरण के बाद विधायक डॉ संपत अग्रवाल का बयान,सनातनियों की छवि पर हुआ सुनियोजित प्रहार


बसना:- मालेगांव विस्फोट प्रकरण में सभी आरोपियों के अदालत द्वारा दोषमुक्त घोषित किए जाने के बाद बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने एक स्पष्ट और भावनात्मक वक्तव्य जारी किया है। उन्होंने इस निर्णय को केवल न्यायिक विजय ही नहीं, बल्कि एक विचारधारा की पुष्टि के रूप में भी रेखांकित किया।

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया 'X' पर कहा कि हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता। भगवा और आतंकवाद का ना कोई संबंध है, ना था और ना रहेगा। उन्होंने दावा किया कि फैसले से यह सिद्ध हो गया है कि “हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता” और “भगवा और आतंकवाद का कोई संबंध नहीं था और ना रहेगा।”

विधायक डॉ अग्रवाल ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘भगवा आतंकवाद’ की अवध एक राजनीतिक नैरेटिव के रूप में गढ़ी गई, जिससे साधु-संतों और राष्ट्रसेवकों की छवि को जानबूझकर कलंकित किया गया।


विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को सनातन धर्मावलंबियों, साधु-संतों और राष्ट्रसेवकों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने ‘सत्यमेव जयते’ के संदेश के साथ न्याय की प्रतिष्ठा को सुदृढ़ करते हुए सनातनियों से एकजुटता का आह्वान किया।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html