स्वास्थ्य मंत्री की गैर जिम्मेदारी से प्रदेश में मलेरिया फैल रहा- कांग्रेस....
- ANIS LALA DANI

- 25 minutes ago
- 2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से -
रायपुर, प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि पूरे प्रदेश में मलेरिया के फैलाव के लिये स्वास्थ्य मंत्री की लापरवाही जिम्मेदार है। बस्तर के कांकेर के बाद कोरबा, कवर्धा सहित प्रदेश के अनेको हिस्सों में मलेरिया फैला हुआ है। मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा करने वाली भाजपा सरकार के राज में प्रदेश का आम आदमी मलेरिया के कारण मौत के मुंह में समा रहा है। मलेरिया उन्मूलन के सभी प्रयास सरकार ने अघोषित तौर पर बंद कर दिया है। मेडिकेटेड मच्छरदानी और दवाईयो का वितरण तक सरकार नहीं करवा पा रही।
प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान में शानदार सफलता प्राप्त करके मलेरिया को एक प्रतिशत से कम दर पर ले आया था कुछ दिनों पहले स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपनी स्वयं की पीठ थपथपाते हुए सार्वजनिक कार्यक्रम में यह कहा था बस्तर में मलेरिया मृत्यु दर दशमलव से नीचे दहाई अंक तक पहुंच गई है कांकेर के हॉस्टल में बच्चों की मृत्यु यह केवल एक अत्यंत ही दुखद दृश्य है।
प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और जिला स्तर पर हो रही भारी कमीशन खोरी को इसका कारण बताते हुए कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मेडिकेटेड मच्छरदानी की रेट पर अधिकारियों को कमीशन मिलना संभव नहीं था इसीलिए मच्छरदानी की खरीदी नहीं की जा सकी ! स्वास्थ्य मंत्री द्वारा मच्छरदानी खरीदी ना होने पर अनभिज्ञता प्रकट करना आग लगने पर कुआं खोदने जैसा उपक्रम है।
प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि 15 साल के भारतीय जनता पार्टी सरकार में नक्सली हिंसा से कम मलेरिया से ज्यादा जवानों की मृत्यु हुई है यह शाश्वत सत्य है। विष्णु देव सरकार की नाकामी कीबेक और मिसाल है यह परिदृश्य मलेरिया मुक्त बस्तर कार्यक्रम में पुनः विफलता से मलेरिया फिर से डरावनी स्थिति की ओर बढ़ गया है यही स्थिति रही तो ना जाने कितने और मासूमों को अपनी जान गवानी पड़े।




.jpg)










