google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मलेरिया से मौतें सरकार के लिए शर्मनाक - कांग्रेस....

Aug 2
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

रायपुर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि चिंता का विषय है कि ढाई सालों में सरकार के द्वारा बरती गयी लापरवाही से एक बार फिर बस्तर में लोगों की मलेरिया से मौतें हो रही है। कांकेर में 10 दिनों में 4 लोगों की मलेरिया से मौत चिंता का विषय है। 6 माह में बस्तर में 8226 लोगो के मलेरिया से बीमार होने के प्रकरण सामने आये है। बस्तर में मलेरिया और डायरिया से मौते बड़ी समस्या थी। कांग्रेस की सरकार ने 2018 से 2023 के बीच प्रभावी अभियान चलाकर इस पर नियंत्रण पाया था। लेकिन भाजपा की सरकार ने इस दिशा में लापरवाही बरता जिसका दुष्परिणाम सामने आ रहा है। मलेरिया मुक्त अभियान केवल कागजों में चल रहा है। सरकार के द्वारा बांटी जा रही मेडिकेटेड मच्छरदानी नहीं बांटी जा रही है। सरकार बस्तर के लोगो के जीवन से खिलवाड़ कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के पांच साल के दौरान हाट बाजार क्लिनिक और मेडिकेटेड मच्छर दानियों के वितरण से बस्तर सरगुजा कवर्धा जशपुर के आदिवासी अंचलो मे मलेरिया और डायरिया से लोगो कि मौतो मे विराम लग गया था। बहुत ही दुर्भाग्य जनक है कि ढाई सालों में ही साय सरकार ने दूरस्थ अंचलों की स्वास्थ्य सेवाओं को बंद कर दिया है स्वास्थ्य केंद्र मे डॉक्टरों की उपलब्धता नहीं है तो दुर्भावना पूर्वक हाट बाजार क्लीनिक योजना को बंद कर दिया इस योजना के माध्यम से आदिवासी अंचल में लोगों को सहज प्रारंभिक इलाज मिल जाता था।


प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्य प्रकाश सिंह ने कहा की आदिवासी मुख्यमंत्री बनने के बाद आदिवासी क्षेत्र के लोगों को उम्मीद थी की मुख्यमंत्री उनके लिए अतिरिक्त संवेदनशीलता दिखाएंगे लेकिन दुर्भाग्य जनक है की उनके राज्य में आदिवासी सबसे ज्यादा असुरक्षित है। विष्णु देव साय आदिवासियों की जीवन रक्षा नहीं कर पा रहे है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html