google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश: 70 टन खैर लकड़ी समेत ₹2.5 करोड़ जब्त...

1 day ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

महासमुंद पुलिस ने फिल्म 'पुष्पा' की तर्ज पर सक्रिय खैर लकड़ी के अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में की गई दबिश के दौरान पुलिस ने 1.70 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। इस पूरी कार्रवाई में अब तक कुल 70 टन अवैध लकड़ी और 2.5 करोड़ रुपये कैश जब्त किया जा चुका है।


यह सिंडिकेट फर्जी एनओसी और जाली बिलों के सहारे कई राज्यों में अवैध कारोबार का जाल फैलाए हुए था। छत्तीसगढ़ पुलिस ने ओडिशा, मध्य प्रदेश, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में सिलसिलेवार ऑपरेशन्स चलाकर इस नेटवर्क की कमर तोड़ी है। हालिया छापेमारी में मुख्य आरोपी मनीष अग्रवाल के ठिकाने से 15 टन लकड़ी की खेप फिर हाथ लगी है।


जांच के दायरे में आए बिचौलियों के ठिकानों से 1.70 करोड़ रुपये मिले हैं, जबकि पिछले महीने इसी कड़ी में 81 लाख रुपये पकड़े गए थे। इस तरह कार्रवाई के दौरान अब तक कुल ढाई करोड़ रुपये की नकदी जप्त हो चुकी है।


फर्जी बिलिंग से जुड़े 'शिव ट्रेडर्स' के संचालक सतपाल सिंह को हिमाचल से दबोचा जा चुका है। इस नेटवर्क का संचालन मनीष अग्रवाल और संजय छापड़िया कर रहे थे। पुलिस पहले ही मनीष अग्रवाल, पारितोष मिश्रा और अखिलेश सिंघल जैसे मुख्य चेहरों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है।


इस अंतरराज्यीय नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने के लिए पुलिस ने वित्तीय जांच और तकनीकी विश्लेषण का भी इस्तेमाल किया है। तस्करों द्वारा तैयार की गई फर्जी शेल कंपनियों, शेल खातों और म्यूल अकाउंट्स के ट्रांजैक्शंस के साथ जीएसटी रिटर्न की गहराई से पड़ताल की जा रही है। वर्तमान में हिमाचल और हरियाणा के कई ठिकानों पर पुलिस की दबिश लगातार जारी है।



Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html