गोवंश तस्करी और हत्या पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, अवैध दुकानों पर गरजा बुलडोजर...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
राजनांदगांव जिले में गोवंश वध के प्रकरण में प्रशासन और नगर निगम ने कड़ा रुख अपनाया है। रविवार को गौरी नगर इलाके में अवैध रूप से चल रही मांस की दुकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें नेस्तनाबूद कर दिया गया। यह दुकानें उन संदिग्धों से जुड़ी थीं, जिनके नाम गोवंश प्रकरण में सामने आए हैं। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और भारी भीड़ जमा होने से कुछ देर के लिए तनाव के हालात पैदा हो गए। स्थिति को संभालने के लिए जनप्रतिनिधि और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और विरोध कर रहे स्थानीय लोगों को शांत कराया। पुलिस इस संवेदनशील मामले में अब तक 11 आरोपियों को दबोचकर सलाखों के पीछे भेज चुकी है।
प्रशासनिक पड़ताल में यह बात सामने आई थी कि गोवंश वध मामले में जिन संदिग्धों के नाम आए हैं, वे गौरी नगर क्षेत्र में बिना किसी वैध लाइसेंस के चिकन-मटन की दुकानें चला रहे थे। जांच के दौरान इन प्रतिष्ठानों के संचालन से जुड़े दस्तावेज और अनुमतियां अवैध पाई गईं, जिसके आधार पर नगर निगम ने यह सख्त कदम उठाया। तोड़फोड़ की भनक लगते ही आसपास के लोग भारी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए और प्रशासनिक अमले का विरोध करने लगे, जिससे माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गया।
हालालत बिगड़ते देख जनप्रतिनिधि तुरंत मौके पर पहुंचे और आक्रोशित भीड़ से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि गोवंश से जुड़े इस गंभीर अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून अपना काम करेगा। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से पड़ताल कर रही है ताकि अन्य संलिप्त चेहरों को भी बेनकाब किया जा सके।
नगर निकाय ने यह भी चेतावनी दी है कि पूरे शहर में बिना अनुमति और नियमों के विरुद्ध संचालित हो रहे सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की विशेष जांच की जाएगी। जो भी संचालक बिना वैध दस्तावेजों के व्यापार करते पाए जाएंगे, उन्हें तत्काल कानूनी नोटिस थमाए जाएंगे। इस पूरी घटना के बाद से स्थानीय स्तर पर अवैध निर्माण और बिना लाइसेंस चल रहे कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विवेचना के दौरान सामने आने वाले हर नए तथ्य और साक्ष्य के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments