छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: दिवाली से पहले 340 जवानों के तबादले, मैदानी इलाकों में मिली नई तैनाती...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कोंडागांव में पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए दिवाली से ठीक पहले भारी फेरबदल किया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के भीतर ही कुल 340 पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना की गई है। इस बड़े बदलाव का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से आंतरिक और संवेदनशील थानों में सेवाएं दे रहे जवानों को राहत देना है।
तीन साल से अंदरूनी इलाकों में तैनात कर्मियों को राहत -
इस फेरबदल की सबसे खास बात यह है कि जो जवान पिछले तीन वर्षों से सुदूर और अंदरूनी क्षेत्रों की चौकियों व थानों में तैनात थे, उन्हें अब मैदानी इलाकों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि इस कदम से पुलिस बल में कार्य संतुलन बेहतर होगा और जवानों को अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने का नया अनुभव मिलेगा।
किस श्रेणी में कितने जवानों का हुआ तबादला ?
जारी ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक विभिन्न इकाइयों के पुलिसकर्मी इस फेरबदल में शामिल हैं:
बस्तर फाइटर्स (पुरुष आरक्षक): 190
बस्तर फाइटर्स (महिला आरक्षक): 88
जिला बल और डीआरजी (आरक्षक): 32
प्रधान आरक्षक: 24
सहायक उप निरीक्षक (ASI): 6
पहले भी हुए थे तबादले -
आपको बता दें कि इससे पहले भी पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट लाते हुए कुछ थाना प्रभारियों और निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए गए थे, जिसके तहत केशकाल और फरसगांव जैसे महत्वपूर्ण थानों की कमान नए प्रभारियों को सौंपी गई थी। ताज़ा स्थानांतरण सूची आने के बाद से पूरे महकमे में हलचल तेज हो गई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments