रायपुर में बड़ा एक्शन: 19 लाख का टैक्स न चुकाने पर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स सील...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर नगर निगम ने टैक्स चोरी और बकाया राशि के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जोन-2 राजस्व विभाग की टीम ने वार्ड-27 में लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वाले एक बड़े डिफॉल्टर पर शिकंजा कसा है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, संबंधित संस्थान पर वर्ष 2010 से अब तक का कुल 19 लाख 40 हजार 504 रुपए का संपत्ति और राजस्व कर बकाया था। निगम की ओर से कई बार अंतिम नोटिस और चेतावनियां जारी की गईं, लेकिन प्रबंधन की तरफ से राशि जमा कराने को लेकर कोई पहल नहीं की गई।

इसके बाद आयुक्त के निर्देशों के तहत प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और बकाया भुगतान न होने पर तत्काल प्रभाव से व्यावसायिक परिसर को सील कर दिया गया। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बड़े बकायेदारों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों पर इसी तरह का कड़ा एक्शन लिया जाएगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments