बाल श्रम के खिलाफ बड़ी छापेमारी, 8 नाबालिग बालिकाएं काम से मुक्त...
- ANIS LALA DANI

- 55 minutes ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जगदलपुर :- शहर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम सिटी ग्राउंड के सामने हाउसिंग बोर्ड की बहुमंजिला इमारत के निर्माण स्थल पर छापेमारी कर 8 नाबालिग बालिकाओं को मजदूरी करते हुए रेस्क्यू किया गया। कार्रवाई के बाद सभी बालिकाओं को सुरक्षित संरक्षण में लेकर पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, निर्माण स्थल पर नाबालिगों से मजदूरी कराए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी।
इसके बाद जिला पुलिस बल, श्रम विभाग और चाइल्ड लाइन की संयुक्त टास्क फोर्स ने मौके पर औचक जांच की। टीम के पहुंचते ही निर्माण स्थल पर हड़कंप मच गया। जांच के दौरान टीम को 8 नाबालिग बालिकाएं निर्माण कार्य में मजदूरी करती मिलीं। प्रारंभिक जांच में सभी बालिकाओं के बस्तर जिले की निवासी होने की जानकारी सामने आई है। टीम ने तत्काल उन्हें काम से मुक्त कराया और सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। रेस्क्यू की गई सभी बालिकाओं को वैधानिक प्रक्रिया के तहत चाइल्ड लाइन के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
अब संबंधित विभाग उनके संरक्षण, काउंसलिंग और पुनर्वास की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों से बाल श्रम कराने के मामले में जिम्मेदार ठेकेदार और संबंधित निर्माण एजेंसी के खिलाफ बाल श्रम निषेध कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने बाल श्रम को लेकर आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही है।





.jpg)











Comments