google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.00.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (2).jpeg

अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा जब्त...

5 hours ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

धमतरी :- धमतरी जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने रात के समय अलग-अलग इलाकों में जांच अभियान चलाते हुए दो दिनों में 6 हाइवा वाहनों को जब्त किया है। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध रेत परिवहन से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा खनिज संपदा के अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 7 और 8 सितंबर की रात संयुक्त टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में वाहनों की जांच की।















कार्रवाई के दौरान रात को अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाए जाने पर चार हाइवा वाहनों को जब्त किया गया। इससे एक दिन पहले 7 सितंबर की रात करीब दो बजे टीम ने जांच के दौरान दो हाइवा वाहनों को पकड़ा था। इस तरह दो रातों में कुल छह हाइवा वाहनों पर कार्रवाई की गई।


संयुक्त टीम की लगातार दबिश के बाद अवैध रेत परिवहन करने वालों में खलबली मची हुई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों के मुताबिक अभियान का उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करने के साथ शासन को होने वाली राजस्व क्षति को रोकना और खनिज परिवहन में वैधानिक व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html