google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

धमतरी में अवैध रेत खनन-परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 69.32 लाख का वसूला जुर्माना...

Jul 14
3 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ :- धमतरी जिले में खनिज विभाग ने अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले दो दिनों में चार बड़े वाहनों को जब्त किया है। धमतरी में अवैध खनिज कारोबार पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। विभाग की इस कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से रेत का परिवहन करते वाहन पकड़े गए। वहीं चालू वित्तीय वर्ष में अब तक नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों से 69 लाख 32 हजार 683 रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है। खनिज विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें जिले में लगातार निगरानी अभियान चला रही हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक संसाधनों की चोरी और अवैध खनन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध परिवहन में शामिल वाहनों को जब्त करने के साथ ही संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


खनिज विभाग ने बताया कि अवैध रूप से खनिजों का उत्खनन, परिवहन या भंडारण करने वालों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 और छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के तहत कार्रवाई की जा रही है। अवैध रेत परिवहन में पकड़े गए वाहनों के मालिकों और संचालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए हैं। विभाग ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों से भारी अर्थदंड वसूला जाएगा। गंभीर मामलों में एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई भी की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, अवैध खनन में इस्तेमाल होने वाले डंपर, हाईवा, ट्रैक्टर और मशीनों को भी जब्त किया जा रहा है। प्रशासन की कोशिश है कि अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।


शिकायतों के बाद संवेदनशील इलाकों में छापेमारी से अवैध रेत परिवहन की शिकायतें सामने आ रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल ने विशेष अभियान शुरू किया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, 12 और 13 जुलाई को जिले के कई संवेदनशील क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्राम सारंगपुरी, खरेंगा, अमेठी, सरगी-दोनर, पाहंदा सहित आसपास के क्षेत्रों में टीमों ने दबिश दी। जांच के दौरान टीम ने चार वाहनों को अवैध तरीके से रेत का परिवहन करते हुए पकड़ा। मौके पर ही वाहनों को जब्त कर लिया गया और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू की गई।


धमतरी खनिज विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में 13 जुलाई तक अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के कुल 239 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। इन मामलों में कार्रवाई करते हुए विभाग ने 69 लाख 32 हजार 683 रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की राशि को शासकीय खनिज मद में जमा कराया गया है। इसके बाद कई मामलों का निराकरण प्रशमन प्रक्रिया के तहत किया गया है। विभाग का कहना है कि अवैध खनन से न केवल सरकार को राजस्व का नुकसान होता है, बल्कि पर्यावरण और नदी-नालों के प्राकृतिक संतुलन पर भी गंभीर प्रभाव पड़ता है। इसी वजह से प्रशासन ने कार्रवाई को और तेज करने का निर्णय लिया है।


खनिज विभाग ने साफ किया है कि जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उड़नदस्ता दल को पूरे जिले में निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी अचानक जांच अभियान चलाए जाएंगे और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनन या परिवहन की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना संबंधित विभाग को दें। धमतरी प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग का दावा है कि सख्त कार्रवाई के जरिए जिले में खनिज संपदा की चोरी पर प्रभावी नियंत्रण किया जाएगा।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html