महासमुंद: अज्ञात बोलेरो चालक व्यक्ति को कुचलकर फरार.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
महासमुंद। झलप-पटेवा मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने कुचल दिया। घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना पटेवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिरको पड़ाव के पास की है।
यहाँ दो बाइक आपस में टकरा गईं, जिससे दोनों सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने सड़क पर गिरे बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया और उसे कुचलते हुए निकल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। मृतक की पहचान भोंदू साहू (उम्र लगभग 50 वर्ष), निवासी ग्राम चिरको के रूप में हुई है। पटेवा पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार बोलेरो चालक की तलाश शुरू कर दी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments