google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महासमुंद: सेवा संकल्प अभियान: जनप्रतिनिधियों ने बच्चों संग बांटी खुशियां...

4 days ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

महासमुंद :- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में संचालित ‘आंगन मिलन सेवा’ के दूसरे दिन जिले के 176 आंगनबाड़ी केंद्रों में उत्साह और जनभागीदारी के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में महासमुंद शहरी सेक्टर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक-11 स्थित सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र में नेवता भोज एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, हितग्राहियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता कर बच्चों के साथ खुशियां साझा की।























कार्यक्रम में पूर्व पार्षद मीना वर्मा, पार्षद ओमिन कागजी, सारिका यादव, मैना कोशेले, तोमन कागजी एवं सेक्टर सुपरवाइजर अधिकारी शीला प्रधान उपस्थित रहे। इस अवसर पर सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता सावित्री रजक तथा महतारी वंदन योजना की हितग्राही पदमनी यादव का श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।


बच्चों के लिए आयोजित हुआ नेवता भोज-

आंगन मिलन सेवा के अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए विशेष नेवता भोज का आयोजन किया गया। बच्चों को खीर, पूरी, चावल एवं सब्जी सहित पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन कराया गया। जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के साथ समय बिताकर उनसे बातचीत की और उनके साथ भोजन कर सेवा एवं आत्मीयता का संदेश दिया।


आंगनबाड़ी केंद्रों को बनाया जा रहा आत्मीय मिलन का केंद्र

पूर्व पार्षद मीना वर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा का केंद्र ही नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं। आंगन मिलन सेवा के माध्यम से बच्चों, महिलाओं, कार्यकर्ताओं और समुदाय के बीच आत्मीय जुड़ाव बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ खुशियां साझा करना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। पार्षद ओमिन कागजी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान लोगों को सेवा और जनभागीदारी से जोड़ने का अवसर दे रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों और महिलाओं का उत्साह बढ़ता है तथा समुदाय की भागीदारी भी मजबूत होती है।


सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर हो रहा आंगनबाड़ी केंद्रों का सशक्तिकरण

प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती शीला प्रधान ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ 25 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक जिले सभी आंगनबड़ी केंद्रों में रोस्टर वार मनाया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है। अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं समुदाय के लोगों को आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़कर बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिलाओं के हित से संबंधित गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। 


उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में नेवता भोज, हितग्राहियों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान तथा बच्चों के साथ आत्मीय संवाद जैसी गतिविधियों से ‘सेवा ही संकल्प, जनभागीदारी ही शक्ति’ की भावना को मजबूत किया जा रहा है।


‘आंगन मिलन सेवा’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों की मुस्कान, महिलाओं का सम्मान और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता ने आंगनबाड़ी केंद्र को आत्मीयता और सेवा के भाव से भर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ते हुए बच्चों एवं महिलाओं के लिए बेहतर वातावरण तैयार करना है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html