google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महासमुंद: कलेक्टर लंगेह ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश....

51 minutes ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

महासमुंद, 22 सितंबर 2026: कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा (टीएल) की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, जनकल्याणकारी योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकताओं और जनहित से जुड़े मामलों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही सुनिश्चित किया जाए।



















बैठक में जिला पंचायत की सीईओ अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू समेत सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ, सीएमओ और जिला स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।


सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों पर 7-10 दिन में हो कार्रवाई -

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर लंगेह ने कहा कि एल-1 स्तर पर प्राप्त आवेदनों का निराकरण समय-सीमा में होना चाहिए। प्रथम स्तर पर ही प्रकरणों को सुलझाने के लिए अधिकारियों को 7 से 10 दिन का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि आवेदकों की समस्याओं का संवेदनशीलता से परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निराकरण किया जाए। सभी विभागों को नियमित रूप से सीएम हेल्पलाइन पोर्टल देखने के निर्देश दिए गए हैं।


'सेवा संकल्प अभियान' के तहत होंगे कई कार्यक्रम -

बैठक में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। जिले में अभियान के तहत जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया है।


  • 23 सितंबर: ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत सभी नगरीय निकायों में जल स्रोतों की सफाई और वृक्षारोपण किया जाएगा।

  • 24 सितंबर: सफाई कर्मियों के लिए हेल्थ कैंप, सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता और नशा मुक्ति अभियान आयोजित होगा।

  • 25 सितंबर: प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत नागरिकों को प्लास्टिक छोड़ने और कपड़े या जूट के बैग उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, साथ ही बैग वितरण भी होगा।


इसके अलावा ‘सेवा के रंग’, ‘आंगन मिलन’, ‘सेवा कलश यात्रा’ और ‘सेवा सेतु अभियान’ की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। 1, 3, 5 और 6 अक्टूबर को क्लस्टर स्तर पर 'सेवा सेतु' शिविर लगाए जाएंगे।


अवैध क्लीनिकों व स्कूलों पर होगी सख्त कार्रवाई -

कलेक्टर ने ई-ऑफिस व्यवस्था और कर्मचारियों की आधार आधारित उपस्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने दफ्तरों में ई-ऑफिस प्रणाली का प्रभावी उपयोग करने और अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक/आधार उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए। साथ ही बिना मान्यता के चल रहे अवैध क्लीनिकों और स्कूलों पर भी कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है।


सर्वे और न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा -

कलेक्टर लंगेह ने डीसीएस सर्वे की प्रगति की जानकारी लेते हुए सर्वे कार्य को तय समय में पूरा करने और अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। पटवारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सर्वे किए गए प्लॉट्स का अप्रूवल जल्द करें। अंत में कलेक्टर ने न्यायालयीन प्रकरणों के जवाबदावे समय पर प्रस्तुत करने, सुशासन तिहार, कलेक्टर जनदर्शन, पीजी पोर्टल और लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत जन शिकायतों की भी गहन समीक्षा की।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html