महासमुंद: सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी वरदान.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
महासमुंद:- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 प्रदेशवासियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है। एक कॉल पर शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। अब तक प्रदेश के लाखों नागरिकों की समस्याओं का निराकरण मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से किया जा चुका है। इसी क्रम में महासमुन्द जिले के सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम कसलबा निवासी कमलेश प्रधान ने राशन कार्ड से जुड़ी समस्या को लेकर सीएम हेल्पलाइन 1076 में कॉल किया था।
शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा प्रकरण पर त्वरित कार्रवाई की गई। समस्या के निराकरण हो जाने पर कमलेश प्रधान ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी समस्या का समाधान समय पर हुआ, जिससे उन्हें काफी राहत मिली।
#mahasamund #CMhelpline #1076 #breakingADNnews







.jpeg)
.jpeg)
.jpg)










Comments