हत्या का प्लान बनाया, ले गए घर की छत पर, फिर नायलोन रस्सी से घोंटा गला....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बेमेतरा के नांदघाट में पुलिस ने युवक के मर्डर की गुत्थी सुलझा ली है. पुलिस ने इस केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनसे पूछताछ की गई है, जिसमें आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, मर्डर की यह वारदात 20 सितंबर को हुई थी, यहां 22 साल के युवक की दो लोगों ने हत्या कर दी थी. इस घटना की जानकारी लोगों को 21 सितंबर को लगी | फिर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद 48 घंटे के अंदर पुलिस ने इस केस को सुलझा लिया है | नांदघाट थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, दोनों आरोपी नोहर साहू और रामदयाल साहू को कोर्ट में पेश किया गया है |
नांदघाट पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने में रखा. फिर उनसे पूछताछ की गई, दोनों ने बताया कि आपसी रंजिश की वजह से उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया, उन्होंने बताया कि गवेन्द्र यादव उनके परिजनों को आपसी रंजिश में परेशान करता था, इसलिए उन्होंने गवेंद्र को मौत की नींद सुलाने का प्लान बनाया, वे उसे अपने घर की छत पर ले गए, फिर नायलोन की रस्सी से उसका गला घोंट दिया, उसके बाद लाश को बाड़ी किनारे फेंक दिया। हत्या के दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने साइबर सेल की भी मदद ली. बेमेतरा पुलिस ने कम समय में मर्डर की इस वारदात को सुलझा लिया, दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उन्हें कोर्ट ने जेल भेज दिया है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments