सोशल मीडिया के जाल में फंसा प्यार, शादी का झांसा देकर लाखों ठगने वाला आरोपी शिकंजे में...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर एक युवती के साथ शारीरिक शोषण करने और करीब साढ़े चार लाख रुपये हड़पने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
घटना की शुरुआत साल 2025 के अक्टूबर महीने में स्नैपचैट के माध्यम से हुई थी, जहां पीड़िता की पहचान पंकज चौहान नामक युवक से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत गहरी होती गई और आरोपी ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि नए साल के मौके पर यानी 31 दिसंबर 2025 को युवक ने पीड़िता को अपने घर अमलीडीह बुलाया और विवाह का झूठा भरोसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
रिश्ते का फायदा उठाते हुए आरोपी ने विभिन्न बहानों से युवती से करीब 4.50 लाख रुपये भी ऐंठ लिए। जब पीड़िता ने अपनी रकम वापस मांगी और वादे के मुताबिक शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी साफ मुकर गया। खुद के साथ धोखाधड़ी होने का अहसास होने पर पीड़िता ने तुरंत घरघोड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पंकज चौहान को धर दबोचा और उसके कब्जे से एक आईफोन भी जब्त किया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों के प्रति विभाग पूरी तरह से गंभीर है और इस तरह के मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments