google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पवित्र जगह पर शराब और मांस पार्टी, सिखों में आक्रोश...

Nov 20, 2023
2 min read





























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

पाकिस्तान में सिख भावनाओं से खिलवाड़ का संगीन मामला सामने आया है। यहां सिखों के पवित्र स्थल करतारपुर साहिब परिसर में नॉनवेज पार्टी आयोजित करने का आरोप लगा है। सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े एक सूत्र ने दावा किया है कि दरबार साहिब परिसर में तीन घंटे चली पार्टी रात 8 बजे शुरू हुई थी। जिसमें शराब और मांस भी परोसा गया। गानों पर नाच भी किया गया। इस पार्टी में नरोवाल जिले के पुलिस आयुक्त मोहम्मद शाहरुख समेत सिख समुदाय के कुछ लोगों के अलावा कुल 80 लोगों ने हिस्सा लिया। पाकिस्तान में हुई इस ओछी हरकत को लेकर सिख समुदाय में रोष और गुस्सा है।


भाजपा नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (डीएसजीएमसी) के पूर्व अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने करतारपुर गुरुद्वारा प्रशासन पर करतारपुर साहिब परिसर में डांस और नॉनवेज पार्टी करके मंदिर को अपवित्र करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इस पार्टी को करतारपुर साहिब कॉरिडोर के प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट के सीईओ सैयद अबू बकर कुरेशी ने आयोजित किया था। यह पार्टी 18 नवंबर को गुरुद्वारा दरबार साहिब परिसर में आयोजित की गई। इस पार्टी के कथित वीडियोज सोशल मीडिया पर भी सामने आए हैं। जिसके बाद सिख समुदाय में गुस्सा है।


घटना की कथित तौर पर निंदा करते हुए सिरसा ने आरोप लगाया कि डांस पार्टी के दौरान पवित्र परिसर के भीतर मांस का सेवन किया गया और शराब परोसी गई। सिरसा ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट में पाकिस्तान सरकार से अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के लिए कहा है। सिरसा ने कहा, “मैं गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के पवित्र परिसर के भीतर हुई अपवित्र घटना की कड़ी निंदा करता हूं। यह विशेष रूप से इसलिए भी निराशाजनक है क्योंकि करतारपुर गुरुद्वारा समिति प्रशासन भी इसमें शामिल था।”

भारतीय सुरक्षा एजेंसी के एक सूत्र ने कहा, “ दरबार साहिब की दर्शनी देवरी (मेन गेट) से 20 फीट की दूरी पर रात को तीन घंटे तक पार्टी चली। यह पार्टी रात 8 बजे शुरू हुई। इसमें नारोवाल के जिला पुलिस अधिकारी मोहम्मद शाहरुख और करतारपुर गुरुद्वारा के प्रमुख ग्रंथी ज्ञानी गोबिंद सिंह सहित विभिन्न समुदायों के 80 से अधिक लोगों ने भाग लिया।


“सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ गहन और त्वरित कार्रवाई के लिए पाकिस्तान सरकार को तत्काल बुला रहा हूं। पाकिस्तान सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों की आस्था को कमतर नहीं आंकना चाहिए। पीएमयू करतारपुर कॉरिडोर के सीईओ सैयद अबू बकर कुरेशी द्वारा गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब परिसर में नॉनवेज पार्टी का आयोजन करने से गहरी निराशा हुई। दुनिया भर में सिख समुदाय उस पवित्र स्थल के इस अपमान से दुखी महसूस कर रहे हैं, जहां गुरु नानक देव जी ने अपनी अंतिम सांसें ली थीं। मैं इस संबंध में पाकिस्तान सरकार से त्वरित जवाबदेही और कार्रवाई की मांग करता हूं।”

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html