बाइक सवार युवक पर अचानक तेंदुए ने किया हमला...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
उत्तराखंड- कुंडा थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया. गनीमत रही कि युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे वह बाल-बाल बच गया। रविवार सुबह करीब छह बजे ग्राम बाबरखेड़ा निवासी हीरा सिंह का पुत्र उदयवीर सिंह अपने भाई रवि कुमार को काशीपुर रेलवे स्टेशन छोड़कर घर लौट रहा था।
इसी दौरान कुदइयोवाला के पास अचानक तेंदुए ने उदयवीर सिंह पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि उसने हेलमेट पहन रखा था जो तेंदुए के हमले में टूट गया। उसी समय वहां से गुजर रहे बाइक सवार एक व्यक्ति ने शोर मचाया तो तेंदुआ भाग गया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)











Comments