कोरबा के प्रथम पीपल-वट उद्यान में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया वृक्षारोपण....
उद्यान को हरा-भरा और आकर्षक बनाने के साथ-साथ बच्चों के लिए मनोरंजन सुविधाएं विकसित करने पर दिया जोर.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर, उप मुख्यमंत्री और कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने आज कोहड़िया स्थित कोरबा के प्रथम 'पीपल-वट उद्यान' में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने उद्यान को निरंतर विकसित करते हुए इसे हरा-भरा और सुंदर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
अरुण साव ने कहा कि आने वाले समय में यह उद्यान नागरिकों के लिए प्राकृतिक वातावरण में समय बिताने का एक बेहतरीन स्थान बनना चाहिए। उन्होंने मंशा जताई कि यहां आने वाले लोगों को पेड़-पौधों की शीतल छाया मिले और बच्चों के लिए मनोरंजन तथा खेलकूद की पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हों। इस दौरान वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और विधायक प्रेमचंद पटेल भी उनके साथ मौजूद रहे।
उप मुख्यमंत्री साव ने आगे कहा कि पीपल-वट उद्यान को व्यवस्थित और आकर्षक स्वरूप दिया जाए। उन्होंने यहां ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर हरित क्षेत्र का विस्तार करने का आह्वान किया, ताकि भविष्य में ये विकसित पेड़-पौधे नागरिकों को स्वच्छ वातावरण और सुकून प्रदान कर सकें। इसके साथ ही, उन्होंने उद्यान में बच्चों के खेलने के लिए आवश्यक संसाधन व मनोरंजन के साधन विकसित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)











Comments