बीजापुर में पुनर्वासित 45 युवाओं के बने श्रमिक कार्ड, अब तक 295 पंजीयन...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बीजापुर :- छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पुनर्वासित युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक सराहनीय पहल की है। कलेक्टर विश्वदीप के निर्देश पर जिले के पुनर्वास केंद्र में श्रम विभाग की ओर से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके तहत 45 नए पुनर्वासित युवाओं के श्रमिक कार्ड बनाए गए।
अब तक 295 लोगों का हुआ श्रमिक पंजीयन: अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले पुनर्वास केंद्र में 250 व्यक्तियों का श्रमिक पंजीयन किया जा चुका था। इस प्रकार अब तक कुल 295 व्यक्तियों को श्रम विभाग के पंजीयन से जोड़ा जा चुका है। कार्यक्रम के दौरान श्रम निरीक्षक सोपान कर्णेवार ने युवाओं को श्रमिक पंजीयन की प्रक्रिया और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा पर जोर: जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य इन युवाओं को केवल पुनर्वास तक सीमित न रखकर उन्हें सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। श्रमिक कार्ड बन जाने से ये युवा शासन की विभिन्न श्रमिक कल्याण योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे, जिससे उन्हें भविष्य में सम्मानजनक जीवन जीने और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। #Bijapur #Chhattisgarh #RehabilitatedYouth #LabourDepartment #ShramikCard #SelfReliance #SocialSecurity #GovernmentSchemes #BreakingADNNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments