जानें किस शहर में होगा पेड़ों की लॉपिंग का काम शुरू...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
शिमला- वन विभाग की टीम और निगम कर्मचारियों के साथ जो वाइज शहर में काम शुरू किया जाएगा। पेड़ों की लॉपिंग का काम वन विभाग की देखरेख में ही किया जाना है। अभी तक पेड़ों की लॉपिंग पर रोक थी. वहीं, नगर निगम ने भी 102 पेड़ों की कटाई और 100 से अधिक पेड़ों की लॉपिंग को लेकर राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा था और तुरंत अनुमति देने का अनुरोध भी किया था, लेकिन पेड़ों की लॉपिंग की पूरी जिम्मेदारी वन विभाग की है |
पेड़ों की लॉपिंग के संबंध में वन विभाग ही निर्णय लेता है। ऐसे में अब नगर निगम के अनुरोध पर वन विभाग ने शहर में मकानों को खतरा बन रहे पेड़ों की लॉपिंग की इजाजत दे दी है. अगले सप्ताह से पेड़ों की लॉपिंग का काम भी शुरू किया जाना है। शहर के सभी वार्डों के पार्षदों ने भी हर घर में पेड़ों की लॉपिंग को लेकर सवाल उठाए, लेकिन प्रशासन की ओर से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई |
सदन में पार्षदों ने कहा था कि अगर अगले सदन से पहले पेड़ों की लॉपिंग नहीं कराई गई तो इस सदन में कराने का कोई औचित्य नहीं है। पार्षदों का कहना है कि सदन में जो भी प्रस्ताव रखे जाते हैं, उन पर कोई काम नहीं होता. इसमें सभी पार्षदों ने मांग की थी, कि पेड़ों की लॉपिंग को लेकर सदन से ही मांग उठाई जा रही है।
ऐसे में पेड़ों की लॉपिंग के संबंध में कार्य प्राथमिकता से किया जाना चाहिए। ट्री कमेटी की बैठक के बाद भी पेड़ों की लॉपिंग को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है. ट्री कमेटी की मंजूरी से अब तक शहर में एक भी पेड़ नहीं काटा गया है और न ही पेड़ों की लॉपिंग की गई है. मेयर सुरेंद्र चौहान ने इस मामले को गंभीरता से लिया और अब यह काम पूरा करना होगा |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments