google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दो गुटों के पिकनिक स्पॉट में चाकूबाजी, पांच युवक गिरफ्तार...

Nov 9, 2023
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिलासपुर- जिले में चाकूबाजी की घटना सामने आई है | जानकारी के मुताबिक, दो गुटों में पिकनिक के दौरान कहासुनी हुई फिर विवाद बढ़ गया | जिसके बाद दोनों तरफ के लात घूंसे चले और चाकूबाजी भी हुई | चाकू के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया | इस घटना ने जब राजनीतिक तूल पकड़ा तो मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है | यह मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है |


जानकारी के अनुसार, रतनपुर निवासी नीतेष कहरा, उद्धव बरिहा, संजय सिदार, उदित आर्मो दुलहरा तालाब में पिकनिक मनाने गए हुए थे | इसी दौरान दूसरे गुट के लोगों से गाली गलौच की बात को लेकर विवाद और फिर बात मारपीट पर आ गई | इसकी दौरान आरोपियों ने उदित आर्मो के पेट और सीने में चाकू से जानलेवा हमला कर दिया | पीड़ित युवक का बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल में इलाज जारी है | ये पूरी घटना 5 नवंबर को हुई | वहीं इस मामले के राजनीतिक तूल पकड़े जाने के बाद रतनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है |


पकड़े गए आरोपियों का नाम दुर्गेश कुमार, लोकेष कुमार कोशले, राजू यादव, अरविंद कौशिक, पंकज साहू है | पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 294, 506, 323, 307 के तहत कार्रवाई कर रही है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html