google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रिश्तेदार को उतारा मौत के घाट, शादी टूटने का निकाला गुस्सा.....

Dec 12, 2023
1 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली - शादी टूटने और पत्नी को छोड़कर जाने का गुस्सा एक शख्स ने अपनी रिश्तेदार पर निकाल दिया। मामला कर्नाटक का है। खबर है कि यहां एक शख्स पत्नी के छोड़कर जाने से इतना परेशान था कि उसने रिश्तेदार की ही बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने घटना की गंभीरता के मद्देनजर तुरंत कार्रवाई की और शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।


घटना पश्चिम बेंगलुरु के पदरायनपुरा की बताई जा रही है। 26 वर्षीय जुनैद की पत्नी उसे शादी के एक साल बाद ही छोड़कर चली गई थी। दोनों का एक बच्चा भी है। खबर है कि जुनैद की पत्नी के साथ अनबन थी और वह चाहता था रिश्तेदार परवीन ताज दोनों में सुलह करा दे। कहा जा रहा है कि वह ताज की तरफ से सुलह के प्रयास नहीं होने के चलते नाराज था।


परवीन, जुनैद उसकी पत्नी दोनों की ही करीबी थी। शुरुआती जांच से पता चला है कि जुनैद शाम करीब 4 बजे परवीन के आवास पर पहुंचा। यहां उसने परवीन को अकेला पाया और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। कुछ समय बाद ही जुनैद ने परवीन पर हमला कर दिया और चाकू से कई वार किए। वारदात के तुरंत बाद जुनैद मौके से फरार हो गया था।


जुनैद मौके से भाग गया और परवीन बुरी तरह जख्मी हालत में वहीं पड़ी रहीं। कुछ समय बाद वह सीढ़ियों तक आईं, लेकिन सड़क पर गिर गईं। यहां से उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कहा जा रहा है कि जुनैद साड़ियां बेचने का काम करता है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html