google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

5 साल के मासूम बच्चे का अपहरण कर, 'हत्या' आरोपी गिरफ्तार....

Oct 31, 2023
2 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 5 वर्ष के मासूम बच्चे का अपहरण और उसकी हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हत्या का आरोप क्षेत्र के ही 20 साल के युवक पर लगा है। जिसने मासूम का अपहरण किया और उसके बाद उसकी गला घोंट के हत्या कर दी। स्थानीय पुलिस ने सीसीटीवी के मदद से हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। मृत बच्चे का नाम अबू इस्माईल है जो वाराणसी में जैतपुरा इलाके का रहने वाला था। शनिवार शाम वह अपने चाचा के साथ पास में स्थित मैदान में घूमने गया था। जहां से वह लापता हो गया था। काफी ढूंढने के बाद जब अबु नहीं मिला तो उसके चाचा को लगा कि वह घर चला गया होगा। ऐसे में जब उसके चाचा घर पहुंचे तो पता चला कि अबु अभी तक घर नहीं पहुचा है।

परिवार वालों ने मिलकर अबू को ढूंढना शुरू किया लेकिन अबू नही मिला। अबू के पिता ने जैतपुरा थाने में अपने बच्चे के लापता होने की तहरीर दी। जिसमें उन्होंने अपने बच्चे के अपहरण और हत्या होने की आशंका जताई। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अपहरण के दूसरे दिन सुबह चौका घाट स्थित सिनेमा घर के पीछे एक थर्माकोल के डिब्बे में शव मिला। शव की शिनाख्त कराने पर पता चला कि शव लापता मासूम अबू इस्माइल का है। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने रविवार सुबह क्षेत्र में लगे सीसीटीवी को खंगालना शुरू किया। एक-एक कर सभी कैमरों को देखा गया तो संदिग्ध का सुराग मिला। कैमरे में देखा गया कि एक युवक अबू को अपने साथ ले जा रहा है। पुलिस हरकत में आकर युवक की तलाश करती है तो पता चलता है कि युवक क्षेत्र का ही रहने वाला शाहिद जमाल था। पुलिस ने शाहिद की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब शाहिद से पूछताछ की तो उसने बताया कि रात 9 बजे अबू को रास्ते से उठाया और गला घोट कर हत्या करने के बाद थर्मोकोल में लाश रख कर फेंक दी। इस मामले में एसीपी चेतगंज शिवा सिंह ने बताया कि शाहिद ने हत्या की बात कबूल कर ली है। हालांकि हत्या के पीछे क्या कारण है इसको लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html