google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

केजरीवाल ने दी 10 गारंटी.....

Aug 20, 2023
1 min read


































































छत्तीसगढ़ में फ्री बिजली मिलेगी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान रायपुर पहुंचे हैं। यहां पंजाब सीएम भगवंत मान ने आप के गारंटी कार्ड का बखान किया। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि हमने पंजाब में विधायकों की पेंशन कम कर दी। इस वजह से करोड़ों रुपए बच रहे हैं। हमने वहां शिक्षा की गारंटी दी।


पंजाब सीएम ने आगे कहा कि हमारे प्रत्याशियों ने बड़े-बड़े नेताओं को हराया। हमारी सरकार ने पंजाब में 660 मोहल्ला क्लिनिक खोले हैं। वहां पर 40 किस्म की दवाई फ्री में मिल रही हैं। हमने तीर्थ यात्रा की गारंटी दी। बुजुर्गों को फ्री में तीर्थ यात्रा करा रहे हैं। हमने पंजाब में घूसखोरी बंद कर दी है। हम भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ की गारंटी देते हैं। भगवंत मान के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी सभा को संबोधित करते हुए 10 गारंटी दी। उन्होंने बिजली फ्री करने की बात कही है। शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं को रोजगार देने की बात कही है।


केजरीवाल की 10 गारंटी-

1. छत्तीसगढ़ में 24 घंटे फ्री बिजली मिलेगी, नवंबर तक के जितने भी बिजली बिल बकाया हैं सब माफ होगा।

2.शिक्षा की गारंटी। सभी सरकारी स्कूलों को शानदार बनाएंगे। सभी टीचर को नियमित करेंगे।

3. हेल्थ की गारंटी। सभी टेस्ट फ्री में होंगे। मोहल्ला क्लिनिक खुलेंगे। सबका इलाज फ्री में होगा।

4. रोजगार की गारंटी। रोजगार नहीं मिलने तक तीन हजार मिलेंगे। सरकारी नोकरी में नहीं लगानी पड़ेगी सिफारिश।

5. महिला सशक्तिकरण की गारंटी

6. तीर्थ योजना की गारंटी

7. भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ। भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे। बिना पैसे दिए काम होंगे। घर पहुंच सेवा मिलेगी।

8. शहीद की गारंटी

9. हड़ताल करने वालो को नियमित करने की गारंटी।

10. आदिवासी और किसानों के लिए गारंटी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html