google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कवर्धा के विकास को मिलेगी नई रफ्तार: 54 करोड़ की लागत से बनेगी 4 लेन सड़क, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव करेंगे भूमिपूजन.....

7 days ago
2 min read
  • 54 करोड़ रूपए की लागत से 4 लेन सड़क बनने से शहर के विकास को मिलेगा नई रफ्तार...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-



















रायपुर/कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर के विकास को अब एक नई और तेज रफ्तार मिलने वाली है। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा और उप मुख्यमंत्री अरुण साव गुरुवार, 24 सितंबर को कबीरधाम स्थित नवीन कृषि उपज मंडी परिसर में 54 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 4 लेन सड़क और डिवाइडर निर्माण कार्य का भव्य भूमिपूजन करेंगे। इस महत्वपूर्ण अवसर पर सांसद संतोष पांडेय सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।


7.8 किलोमीटर लंबी होगी 4 लेन सड़क -

जिला मुख्यालय कवर्धा में 54 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) क्रमांक 30 के किलोमीटर 50 से 57 तक, कुल 7.8 किलोमीटर हिस्से को फोर-लेन में बदला जाएगा और डिवाइडर का निर्माण किया जाएगा। यह सड़क रायपुर मार्ग से बिलासपुर मार्ग तक— चंद्रयान हॉस्पिटल से शुरू होकर कवर्धा शहर होते हुए जोराताल के आगे तक बनाई जाएगी।


धर्मनगरी के स्वरूप में बनेंगे भव्य प्रवेश द्वार -

इस 4 लेन सड़क परियोजना के तहत शहर के दो स्थानों पर भव्य प्रवेश द्वारों का निर्माण भी किया जाएगा। इन प्रवेश द्वारों को कवर्धा की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान यानी 'धर्मनगरी' के स्वरूप के अनुरूप ही विकसित किया जाएगा। यह निर्माण शहर की सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था, सुंदरता और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक बेहद महत्वपूर्ण कदम है।


आवागमन होगा सुगम, व्यापार को मिलेगा बढ़ावा -

इस निर्माण कार्य के पूरा हो जाने से शहर में यातायात और आवागमन बेहद सुगम हो जाएगा। इससे न केवल आम नागरिकों को जाम से मुक्ति मिलेगी, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। जिला प्रशासन द्वारा शहर के विकास को गति देने वाले इस महत्वपूर्ण भूमिपूजन समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html