google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कवर्धा को 54 करोड़ की 4 लेन सड़क की सौगात, अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी विकास की नींव.....

Sep 25
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :- 

कवर्धा (रायपुर), कवर्धा शहर में प्रवेश करते ही अब बदलता हुआ स्वरूप नजर आएगा। 54 करोड़ रुपए की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर 7.8 किलोमीटर सड़क को 4 लेन में विकसित किया जाएगा।




















इसके साथ ही रायपुर और बिलासपुर की ओर दोनों प्रवेश मार्गों पर भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव और उप मुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने आज शहरवासियों को बड़ी सौगात देते हुए नए मंडी परिसर में इस सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया। चंद्रयान हॉस्पिटल से शुरू होकर कवर्धा शहर के प्रमुख हिस्सों से गुजरते हुए जोराताल के आगे तक बनने वाली इस 4 लेन सड़क में डिवाइडर का भी निर्माण किया जाएगा।

प्रवेश द्वारों के डिजाइन में धर्मनगरी कवर्धा की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को प्रमुखता दी जाएगी। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष आग्रह पर अरुण साव ने 8 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की। इनमें कवर्धा नगर पालिका में सामुदायिक भवन निर्माण और मटन मार्केट के लिए 3.50 करोड़, नगर पंचायत बोड़ला में बाजार विस्थापन के लिए 1.50 करोड़, सहसपुर लोहारा के बाधांटोला में गौरव पथ निर्माण के लिए 1.50 करोड़ और नगर पंचायत पिपरिया के खेल मैदान के लिए 1.50 करोड़ रुपये शामिल हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरुण साव ने कहा कि विकास कार्यों के लिए संसाधनों की कमी नहीं है; छत्तीसगढ़ का खजाना जनता के लिए खुला है। सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लक्ष्य के साथ काम कर रही है और गांव से लेकर शहरों तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। उन्होंने विष्णु देव साय के नेतृत्व और नरेंद्र मोदी की गारंटी का जिक्र करते हुए कहा कि जवानों के साहस से छत्तीसगढ़ नक्सलमुक्ति की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

वहीं, विजय शर्मा ने कहा कि कवर्धा में लगभग 140 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। कवर्धा में 4.5 करोड़ की लागत से नालंदा परिसर बनाया जा रहा है, जहां 24 घंटे डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा होगी। नए बस स्टैंड को शुरू करने के लिए 10 करोड़ की लागत से घोटिया रोड का निर्माण किया गया है। भोरमदेव परिसर, छेरकी महल, रामचुआ और सरोधा क्षेत्र के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये स्वीकृत किए गए हैं।


सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि कवर्धा में बनने वाले दोनों भव्य प्रवेश द्वार केवल शहर की पहचान नहीं, बल्कि विकास के द्वार होंगे। कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन समेत विभिन्न परियोजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और आवागमन बेहतर होगा।

इस भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, राजेन्द्र चंद्रवंशी, सियाराम साहू, मोतीराम चंद्रवंशी, भगत पटेल, रामकुमार भट्ट, बिरेन्द्र साहू, सुमित्रा विजय पटेल, पूर्णिमा मनिराम साहू, गंगाबाई लोकचंद साहू, रूपसिंह, सुषमा गणपत बघेल, नितेश अग्रवाल, मुकेश ठाकुर, विदेशीराम धुर्वे, संतोष पटेल, विक्की अग्रवाल, गोपाल साहू, उमंग पाण्डेय, जयराम साहू, कलेक्टर तुलिका प्रजापति, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव, डीएफओ निखिल अग्रवाल और जिला पंचायत सीईओ सहित हजारों की संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html