फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर उत्साहित हैं कार्तिक.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
लीवुड में अब सनी देओल, शाहरुख खान और सलमान खान को जो एक्शन अवतार में टक्कर देने आ रहा है वो एक्टर कोई और नहीं बल्कि कार्तिक आर्यन हैं। जल्द ही वह अपनी रोमांटिक इमेज तोड़कर एक्शन अवतार में सबको हैरान करने वाले हैं। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर चर्चा में हैं। काफी समय से वह अपनी इस फिल्म की तैयारियों में जुटे हुए हैं। अपने इस अलग अंदाज के लिए वह काफी मेहनत भी कर रहें है।कार्तिक आर्यन की ये फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। फिल्म के पोस्टर पर कार्तिक का इंटेंस लुक फैंस की धड़कने बढ़ा रही हैं।
इस फिल्म से मिली अब तक की जानकारी के मुताबिक एक्टर ने अपनी अगली फिल्म चंदू चैंपियन के लिए एक 8 मिनट सिंगल शॉट वॉर सीक्वेंस शूट किया है। इस सीक्वेंस की शूटिंग समुद्र तल से 9000 फीट की ऊंचाई पर किया गया। कार्तिक के फैंस के लिए उनका यूं एक्शन अवतार में नजर आना किसी ट्रीट से कम नहीं। कार्तिक आर्यन की कबीर के साथ पहली और साजिद नाडियाडवाला के साथ दूसरी बार किसी फिल्म के लिए काम कर रहे हैं। ऐसे में इंडस्ट्री के तीन दिग्गज खिलाड़ी की असल जीवन की दिलचस्प कहानी लाने के लिए ये सब एक साथ आ रहे हैं। साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा निर्मित, ‘चंदू चैंपियन’ के निर्देशन की कमान कबीर खान संभाल रहे हैं। कार्तिक आर्यन फिल्म में लीड रोल निभाने वाले हैं। फिल्म 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
बता दें कार्तिक आर्यन ने अपने करियर की शुरुआत में ही फैंस का दिल जीत लिया था। बहुत कम समय में ही वह दर्शकों की पसंद समझ गए थे और उन्होंने अपने अलग-अलग किरदारों से ये साबित कर दिया था कि उनमें एक्टिंग टैलेंट की कमी नहीं हैं। अब तक वह कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं। अब उनकी अपकमिंग फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर भी लोग कयास लगा रहे है कि इस बार भी ये फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। बॉलीवुड में शुरुआत से ही एक्टर्स पर एक्शन का खुमार चढ़ा हुआ है। हाल ही में रिलीज हुई शाहरुख खान की एक्शन फिल्म ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments