google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कांवड़ यात्रा-2026: एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा....

Jul 30
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के साथ जनपद के प्रमुख कांवड़ मार्गों का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान काली नदी से भगवानपुर तिराहा, गागलहेडी तिराहा से अम्बेडकर चौक तक संपूर्ण कांवड़ मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न कांवड़ शिविरों, अस्थायी पुलिस चौकियों एवं ड्यूटी प्वाइंटों का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों, यातायात संचालन, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सहायता तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु किए गए इंतजामों की समीक्षा की गई।


संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर निरंतर सतर्कता बरती जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर तैनात समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी मुस्तैदी, सतर्कता एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। किसी भी आपात स्थिति अथवा सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा का अनुभव प्राप्त हो सके। जनपद पुलिस कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html