google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शिवराज के बहुत याद आऊंगा वाले बयान पर कमलनाथ का तंज, बोले....

Oct 4, 2023
2 min read















































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बहुत याद आएंगे उनके झूठ और घोषणाएं भोपाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख कमलनाथ ने सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के जब चला जाऊंगा तब याद आऊंगा वाले बयान पर मीडिया के पूछे सवाल पर प्रतिक्रिया भी दी। उन्होंने कहा कि बहुत याद आएंगे उनके झूठ और उनकी घोषणाएं। फिर लोग उन्हें बहुत याद करेंगे। उज्जैन की घटना से जुड़े सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश पूरे देश में कलंकित है। कुछ घटनाएं सामने आती हैं। हजारों घटनाएं सामने नहीं आती। जो क्षेत्र, जिले और ब्लॉक में ही सीमित रह जाती है। कानून-व्यवस्था चौपट है। यह अपना चौपट प्रदेश शिवराज जी ने बना दिया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को सीहोर में विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान कार्यक्रम में उन्होंने संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि ऐसा भैया मिलेगा नहीं। जब मैं चला जाऊंगा तब बहुत याद आऊंगा। शिवराज के इस बयान के राजनीतिक गलियारों में मायने निकाले जा रहे हैं। भाजपा की तीन सूची जारी हो गई है। इसमें दूसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्री समेत सात सांसदों को टिकट दिया गया है। इसमें तीन नेता मुख्यमंत्री पद के दावेदार है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री शिवराज का तीन सूची में नाम नहीं आया है। इसे लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।


बापू के जैसा दुनिया में कोई दूसरा व्यक्ति नहीं

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने मिंटो हॉल में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के समान विश्व में कोई दूसरा व्यक्ति नहीं है। बापू ने आज हमें स्वतंत्र बनाया। उनकी प्रेरणा, उनके मार्गदर्शन के लिए कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता पीछे खड़े रहते थे। आज उनकी मेहनत, त्याग, निष्ठा और परिश्रम का फल हमारे साथ है। आज सभी संकल्प लें कि हमारे कर्तव्य, सामाजिक मूल और संस्कृति के रक्षक बनें रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, विधायक पीसी शर्मा समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html