google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पत्रकारों ने भाजपा को दिए सभी वर्गों के लिए सुझाव.....

Oct 15, 2023
2 min read









































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

घोषणा पत्र समिति का मीडिया संवाद कार्यक्रम, मन की बात पत्रकारों के साथ.....


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी घोषणा पत्र समिति के संयोजक सांसद विजय बघेल ने शनिवार को मीडिया संवाद कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव घोषणापत्र के लिए पत्रकारों के सुझाव मांगे।


भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित मीडिया संवाद में उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर घोषणा पत्र तैयार करने पूरे 90 विधानसभा क्षेत्रों से ईमेल, सोशल मीडिया फेस बुक, वाट्सएप के साथ ही प्रत्यक्ष भेंट मुलाकात कर सुझाव लिए। वहीं रायपुर के पत्रकारों ने भाजपा घोषणा पत्र हेतु सर्वहारा वर्ग पर आधारित सुझाव दिए।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित सम्मानीय समाचार पत्रों के संपादक, न्यूज चैनलों के ब्यूरोचीफ, सम्मानीय पत्रकारगण व कैमरामेन बंधुओं ने पत्रकार हित के संबंध में अपने सुझाव दिए। जिन्हें संजीदगी से सुनकर घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल ने शामिल करने का वचन दिया। इस दौरान सम्मानीय पत्रकार जगत के लोगों ने प्रदेश के विकास संबंधित बड़ी संख्या में सुझाव दिए। भाजपा ने संवाद कार्यक्रम में सीधे पत्रकारों से वन-टू-वन कर सुझाव लिए वहीं बड़ी संख्या में पत्रकारों ने लिखित में भी अपने सुझाव संयोजक विजय बघेल को सौंपे।

भाजपा घोषणा पत्र समिति के संयोजक सांसद विजय बघेल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने सरगुजा, बस्तर, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग संभाग में अपने प्रभारियों के नेतृत्व में जन -जन से सुझाव लिए। इसमें सभी बिन्दुओं पर नीचे से लेकर ऊपर तक हर वर्ग से, ठेले वाले, नाई की दुकान, धोबी, छोटे दुकानदार, बड़े व्यापारी, गरीब, मजदूर, खिलाड़ियों, आदिवासी, दलित, पिछड़ी जति, महिला शक्ति, समाज प्रमुखों, बुद्धिजीवियों, कर्मचारी संगठनों, मंत्रालयीन कर्मचारी संगठनों के साथ ही बहुतायत जिलों में पत्रकारों से सुझाव लिए। ताकि भारतीय जनता पार्टी ऐसा घोषणा पत्र तैयार कर सके, जिससे अन्त्योदय का सपना पूरा हो सके।


बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र के लिए सुझाव देते समय समाज के हर वर्ग के लोगों के चेहरों पर जबर्दस्त खुशी और उत्साह के साथ उनमें गजब का आत्म विश्वास था। यह देखकर हमें प्रेरणा मिली। इसके पीछे कारण प्रदेश की भूपेश सरकार का पिछले पौने पांच साल का कार्यकाल है। जिसमें प्रदेश की जनता को धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार, घोटाले देखने को मिले। कांग्रेस सरकार ने जनता का शोषण कर, उनका हक छीना है।


उन्होंने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र के लिए सुझाव देते समय जन-जन के मन में इस बात का विश्वास प्रकट हुआ कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है, उसे करती है। वहीं कांग्रेस जो कहती है वह करती नहीं है। भारतीय जनता पार्टी सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के ध्येय को लेकर काम करती है। भाजपा अपने घोषणा पत्र के हर बिन्दुओं का अक्षरश: पालन करती है।



इस अवसर पर भाजपा चुनाव मीडिया प्रभारी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, प्रदेश चुनाव मीडिया समिति संयोजक रसिक परमार, घोषणा पत्र समिति के सदस्य सचिव पंकज झा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल उपस्थित थे।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html