google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अररिया में पत्रकार की हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मारी..

Aug 18, 2023
1 min read



























































एक सनसनी खेज खबर सामने आ रही है, यहाँ बिहार के अररिया में बदमाशों ने सुबह-सुबह एक पत्रकार विमल कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी | आज सुबह बदमाश विमल कुमार यादव के घर पहुंचे | दरवाजा खटखटाया और जैसे ही वह बाहर निकले तो उन्हें गोलियों से भून दिया | घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई | यह पूरा मामला रानीगंज थाना क्षेत्र का है. घटना के बाद पत्नी पूजा देवी ने चिल्लाकर आसपास के लोगों को बुलाया | मौके पर पहुंचे लोगों ने रानीगंज थाना पुलिस को सूचना दी | विमल कुमार यादव को रानीगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया |

बताया जा रहा है कि चार की संख्या में अपराधी पत्रकार विमल के घर पहुंचे थे और यहां बदमाशों ने धोखे से घर के बाहर बुला लिया और सीने में गोली दाग दी. जानकारी के अनुसार, अपने छोटे भाई के हत्या केस में विमल गवाह थे और सुपौल जेल से उनको फोन पर धमकी दी जा रही थी. मामले को अररिया के SP अशोक कुमार सिंह खुद मॉनिटर कर रहे हैं. इस बीच अररिया पत्रकार संघ ने SP को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए अपराधियों के गिरफ़्तारी और रानीगंज थानेदार को निलंबित करने की मांग की है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html