google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ के चांपा में 50 फीट ऊंचा रावण दहन शामिल हुई जया प्रदा...

52 minutes ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

विजयादशमी का पावन पर्व पूरे देश में बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इसी अवसर पर छत्तीसगढ़ के चांपा में दशहरा उत्सव पूरी भव्यता और उत्साह के साथ मनाया गया। भगवान श्रीराम के ननिहाल के रूप में जानी जाने वाली छत्तीसगढ़ की इस पावन धरती पर आयोजित इस उत्सव में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा शामिल हुईं। इस दौरान श्याम भक्त दिलीप मित्तल ने छत्तीसगढ़ की ओर से अभिनेत्री जयाप्रदा को कांसे की थाली भेंट की।

दशहरा मैदान में हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनकर धर्म की विजय का उत्सव मनाया। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों में दशहरा उत्सव को लेकर एक अलग ही उत्साह दिखाई दिया और पूरा मैदान 'जय श्रीराम' के जयघोष से गूंज उठा।

कार्यक्रम में अभिनेत्री जयाप्रदा की उपस्थिति ने आयोजन को एक विशेष आकर्षण प्रदान किया। उनके साथ विधायक अनुज शर्मा, पूर्व विधायक नारायण चंदेल, जशपुर के विधायक तथा जिले के अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और विभिन्न सामाजिक परिवारों की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली। #JayaPrada #ShriRam #AnujSharma #NarayanChandel #DilipMittal #DussehraCelebration #BreakingADNNews


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html