छत्तीसगढ़ी गीतों और लेजर शो से सजा चांपा का विजयादशमी पर्व, विधायक अनुज शर्मा ने दी प्रस्तुतियां...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
चांपा और जांजगीर-नैला क्षेत्र में विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चांपा के भालेराव मैदान में आयोजित मुख्य रावण दहन कार्यक्रम में विधायक अनुज शर्मा ने अपनी छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उनकी लोकप्रिय प्रस्तुतियों पर दर्शक झूम उठे और पूरा मैदान उत्सव के माहौल में रंग गया।

कार्यक्रम के बाद उन्होंने नैला पहुंचकर पैंतीस फीट ऊंची माँ दुर्गा की विशाल प्रतिमा के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान आयोजित आधुनिक लेजर शो में पौराणिक कथाओं का जीवंत प्रदर्शन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए थे।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अहंकार चाहे कितना भी ऊंचा हो, अंततः जीत हमेशा सत्य और धर्म की ही होती है। भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने की बात कहते हुए उन्होंने क्षेत्रवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments