जय जोहार! माँ कौशल्या की पावन धरा छत्तीसगढ़ में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का भव्य स्वागत....
- ANIS LALA DANI

- 51 minutes ago
- 1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से -
जय जोहार 🙏माँ कौशल्या की पावन धरा छत्तीसगढ़ में आज उपराष्ट्रपति, सी.पी. राधाकृष्णन का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत हुआ। संसद के उच्च सदन में सभापति के रूप निरंतर मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा है।
राज्यपाल रमेन डेका, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित गणमान्य व्यक्तियों ने स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

उपराष्ट्रपति आज रायपुर एम्स के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जहाँ स्नातक, स्नातकोत्तर, सुपर-स्पेशलिटी, डॉक्टरेट और एलाइड हेल्थ साइंसेज के छात्रों को डिग्रियाँ प्रदान की जाएँगी। संसद के उच्च सदन में सभापति के रूप में उनका निरंतर मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा है।
छत्तीसगढ़ की इस पावन धरा पर उपराष्ट्रपति के आगमन से राज्य की शैक्षणिक और स्वास्थ्य - विकास यात्रा को नई ऊर्जा मिलेगी - यही हमारी कामना है।




.jpg)











Comments