गूगल से बैंक अधिकारी का नंबर निकालना पड़ा भारी, BSF जवान से 9 लाख की ठगी.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कांकेर - बीएसएफ का जवान साइबर ठगी का शिकार हो गया, जवान से 9 लाख 50 हजार रुपये की ठगी हुई है | ये पूरा मामला कांकेर के बांदे थाना क्षेत्र का है | बीएसएफ जवान ने ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज कराया है, जवान का खाता भारतीय स्टेट बैंक शाखा फर्रूखाबाद में है, खाते को सीएपीएसपी खाते में बदलने के लिए जवान ने गूगल में शाखा फर्रूखाबाद के बैंक प्रबंधक का मोबाइल नम्बर सर्च किया था, सर्च के बाद गूगल में मिले नम्बर से जवान ने बात कर सीएपीएसपी खाता बदलने की जानकारी लेनी चाही, हालांकि ठग ने ऑनलाइन खाता बदलने की बात कही | इसके बाद ठग ने गूगल प्लेस्टोर से कस्टमर एप्प के नाम से एपलिकेशन जवान को डाउनलोड करने को कहा | जवान ने खाता की जानकारी उस एप्प में डाला | इसके बाद ओटीपी मांगा गया, ओटीपी डालते ही खाते से 9 लाख 50 हजार रुपए ट्रांसफर हो गए, जवान के आवेदन पर 420 का मामला दर्ज कर लिया गया है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)











Comments